भारत
IAS Harshika Singh News: इंदौर नगर निगम की कमिश्नर हर्षिका सिंह ने इंदौर मेयर के पूर्व पीए पर जादू-टोना करने का आरोप लगाया है. उनकी कार के आगे कटा हुआ नींबू मिलने के बाद से ही यह मामला चर्चा में हैं,
डीएनए हिंदी: IAS Harshika Singh: इंदौर नगर निगम की आयुक्त हर्षिका सिंह की कार के पास से एक नींबू मिला है. ऐसा करने वाले नगर निगम के अफसर का तबादला कर दिया गया है. इसके साथ ही इस मामले की शिकायत पुलिस से भी की गई है. आरोप है कि इंदौर मेयर के पूर्व पीए ने यह हरकत की है. आईएएस हर्षिका सिंह (IAS Harshika Singh) का आरोप है कि टोना टोटके के लिए उनकी कार के आगे नींबू फेंका गया.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस हर्षिका सिंह का आरोप है कि सिटी मिशन प्रबंधक के पद पर कार्यरत निखिल कुलमी ने गीता भवन क्षेत्र में सरकारी कार्यालय के परिसर में खड़ी उनकी कर के आगे नींबू फेंक दिया था. कहां जा रहा है कि यह घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. इसके बाद निगम के एक सुरक्षाकर्मी और पांच कर चालकों ने इस मामले में पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करते हुए कुलमी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है.
IAS हर्षिका सिंह ने कुलमी पर लगाए ऐसे आरोप
इस हर्षिता सिंह ने बताया कि उनके सुरक्षा गार्ड और ब्रांच ड्राइवर ने आकर बताया कि शहर के मिशन प्रबंधक कुलमी ने कर के सामने नींबू फेंक दिया है. हर्षिका सिंह ने इस मामले में कहा कि वह काले जादू और अंधविश्वास में यकीन नहीं रखती है लेकिन वह इस गतिविधि के पीछे की मंशा को जानना चाहती हैं. इसके साथ हर्षिका सिंह ने आरोप लगाया कि कुलमी कुछ कार्यों की मंजूरी दिलाने के लिए निगम के सीनियर अधिकारियों पर दबाव बना रहे हैं.
ये भी पढ़ें: दिल्ली में नृत्य नाटिका 'लंका' का मंचन, भरतनाट्यम कलाकार गायत्री और भद्रा ने बांधा समां
पुलिस ने दिया ऐसा बयान
इस पूरे मामले पर कल महीने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि मैं मानसिक उत्पीड़न के खिलाफ निगम कमिश्नर के पास शिकायत दर्ज करवाने के लिए शहर के बस कार्यालय गया था. उन्होंने आरोप लगाया कि इस दौरान उनका पीटा गया और मोबाइल तक छीन लिया गया. उन्होंने कहा कि मैं व्रत हूं इसलिए नींबू पानी पीता हूं, जो हमेशा गाड़ी में रखता हूं और उसे वक्त गलती से मैं वहां फेंक दिया था. वहीं, इस पूरे मामले पर संयोगितागंज थाना प्रभारी विजय तिवारी ने कहा कि इस मामले की शिकायत की जा रही है और अगर आप सही पाए जाते हैं तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.
देश और दुनिया की ख़बर, ख़बर के पीछे का सच, सभी जानकारी लीजिए अपने वॉट्सऐप पर- DNA को फॉलो कीजिए