Advertisement

घंटों की मशक्कत बाद भी धधक रही गाजीपुर लैंडफिल साइट में लगी आग, जानिए कैसे हैं हालात

पूर्वी दिल्ली में स्थित गाजीपुर लैंडफिल पर रविवार की शाम भीषण आग लग गई. कूड़े के पहाड़ से ऊंचा धुआं उठ रहा है.

Latest News
घंटों की मशक्कत बाद भी धधक रही गाजीपुर लैंडफिल साइट में लगी आग, जानिए कैसे हैं हालात

Ghazipur Landfill Fire

Add DNA as a Preferred Source

पूर्वी दिल्ली में स्थित गाजीपुर लैंडफिल साइट में आग लग गई और कूड़े के पहाड़ से ऊंचा धुआं उठने लगा. इस घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की दो गाड़ियां पहुंच गईं, जो आग को बुझाने में लग गईं. कल शाम को लगी आग अभी तक धधक रही है, जिसकी वजह से आसपास के लोग परेशान हैं. लैंडफिल साइट पर अभी तक कम नहीं हुई है, आग बुझाने के लिए अधिकारियों द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. 

दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि हमें शाम पांच बजकर 22 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली. दो दमकल गाड़ियों को आग बुझाने के काम पर लगाया गया. निर्देशानुसार सभी अधिकारी मौके पर है और सब कुछ नियंत्रण में है. गाजीपुर लैंडफिल साइट पर लगी आग को लेकर 
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने दिल्ली सरकार पर हमला बोला. बीजेपी ने कहा कि उसने पिछले साल 31 दिसंबर तक गाजीपुर लैंडफिल स्थल को खाली कराने का वादा किया था लेकिन अपना वादा पूरा नहीं किया.

लैंडफिल साइट्स में गर्मी में लग जाती है आग 

 गाजीपुर और भलस्वा जैसे प्रमुख लैंडफिल साइट्स में गर्मियों में अक्सर आग लग जाती है. पिछले साल भी कई बार ऐसी घटनाएं सामने आईं थी. जिसको लेकर आसपास के लोग अक्सर शिकायत करते हैं. स्थानीय लोगों का कहना है निगम को लैंडफिल पर आग न लगे, इसके लिए कोई स्थायी समाधान निकाला जाए.  लैंडफिल पर साल 2020 में भीषण आग लगी थी, जो पांच दिनों तक धधकती रही थी. दमकल व निगम ने आग पर  मुश्किल से काबू पाया था. 
 

DNA हिंदी अब APP में आ चुका है. एप को अपने फोन पर लोड करने के लिए यहां क्लिक करें.

देश-दुनिया की Latest News, ख़बरों के पीछे का सच, जानकारी और अलग नज़रिया. अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement