Advertisement

'ये हमारा बच्चा है वही सब कुछ है', तेजस्वी यादव पर बोले CM नीतीश, बीजेपी पर साधा निशाना

Bihar News: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को लेकर अपना प्रेम दिखाया है. इसके साथ उन्होंने बीजेपी पर जमकर हमला बोला.

'ये हमारा बच्चा है वही सब कुछ है', तेजस्वी यादव पर बोले CM नीतीश, बीजेपी पर साधा निशाना
Tejasvi Yadav Nitish Kumar
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हाल में ही मोतिहारी के केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होने पहुंचे थे. जहां उन्होंने कहा था कि उनकी और बीजेपी की दोस्ती खत्म नहीं हुई है. इस बयान के बाद ही नीतीश कुमार के एनडीए में जाने की चर्चा शुरू हो गई थी लेकिन इस बीच उन्होंने राज्य के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को लेकर बड़ा बयान दिया है. आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कुछ कहा है.

नीतीश कुमार शनिवार को पटना में बीजेपी से दोस्ती वाले बयान पर मीडिया से बात कर रहे थे. इस दौरान नीतीश कुमार ने कहा कि मोतिहारी में उनके द्वारा दिए गए बयान का गलत मतलब निकाला गया. इसके बाद उन्होंने अपने बगल में खड़े बिहार डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के कंधे पर हाथ रखा. उन्होंने कहा कि ये बच्चा ही हम लोग का सबकुछ है, हम साथ मिलकर अच्छा काम कर रहे हैं. ऐसे में नीतीश कुमार ने एक बार फिर से तेजस्वी यादव के प्रति अपना प्रेम दिखा कर उन्हें उत्तराधिकारी के रूप में प्रस्तुत करने की कोशिश की.

ये भी पढ़ें: दिवाली-छठ पर जाना है घर, नहीं मिला टिकट, रेलवे ने बनाया ये प्लान

इसे भी पढ़ें- कैसे गगनयान के क्रू मॉड्यूल ने भरी उड़ान, कितनी सफल रही पहली उड़ान? देखें

नीतीश कुमार ने बीजेपी पर बोला हमला

नीतीश कुमार ने बीजेपी पर निशाना साधा. इसके साथ उन्होंने भाजपा नेता सुशील मोदी पर कटाक्ष करते हुए पूछा कि वह पहले क्या थे? क्या आप सुशील मोदी के बारे में भूल गए, वह यहां कब थे? इसके बाद उन्होंने तेजस्वी यादव की ओर इशारा करते हुए कहा कि उनके पिता को पटना विश्वविद्यालय का अध्यक्ष बनाया गया और सुशील मोदी को महासचिव बनाया गया. मैं इंजीनियरिंग कॉलेज में था और हमने उन्हें जिताया. उन्होंने आगे कहा कि यह सब पुरानी खबर है और हम साथ थे तो अच्छा काम कर रहे थे लेकिन अब उन्हें हटा दिया गया है.

ये भी पढ़ें: दुबई एंगल में फंसी महुआ मोइत्रा, निशिकांत दुबे ने लगाए नए आरोप, TMC सांसद की बढ़ी मुश्किलें

नीतीश कुमार ने दिया था ऐसा बयान

बिहार सीएम नीतीश कुमार ने दीक्षांत समारोह के दौरान कहा था कि जितने लोग हमारे हैं, सब साथी हैं और हम अलग हैं और आप अलग हैं. ये सब बात छोड़ दीजिए और इसका क्या मतलब है? हमारी दोस्ती कभी खत्म नहीं होगी और चिंता मत कीजिए. जब तक हम जिंदा रहेंगे, तब तक बीजेपी से संबंध बना रहेगा. उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और राज्यपाल की ओर देखते हुए कहा था कि हम सब मिलकर काम करेंगे. नीतीश कुमार के इस बयान के बाद बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा था कि नीतीश कुमार से भाजपा की कोई व्यक्तिगत लड़ाई नहीं है. इसके साथ उन्होंने कहा था कि लेकिन जब तक वह तुष्टिकरण की राजनीति करेंगे, तब तक बीजेपी उनका विरोध जरूर करेगी.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

देश और दुनिया की ख़बर, ख़बर के पीछे का सच, सभी जानकारी लीजिए अपने वॉट्सऐप पर-  DNA को फॉलो कीजिए

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement