Twitter
Advertisement
  • LATEST
  • WEBSTORY
  • TRENDING
  • PHOTOS
  • ENTERTAINMENT

भारत जोड़ो न्याय यात्रा में एकसाथ नजर आएंगे 'यूपी के लड़के', तारीख और जगह का हुआ ऐलान

Bharat Jodo Nyay Yatra: यूपी में 21 फरवरी को दोनों पार्टियों के बीच गठबंधन का ऐलान हुआ था, जिसमें सपा ने कांग्रेस को कुल 17 सीटें देने का ऐलान किया.

Latest News
भारत जोड़ो न्याय यात्रा में एकसाथ नजर आएंगे 'यूपी के लड़के', तारीख और जगह का हुआ ऐलान

Akhilesh Yadav

FacebookTwitterWhatsappLinkedin

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन होने के बाद दोनों दलों के बीच नजदीकियां बढ़ती जा रही है. शीट शेयरिंग पर फैसला होने के बाद अब अखिलेश यादव बहुत जल्द राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याया यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) में दिखने वाले हैं. यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी है. 

अजय राय ने बताया कि 16 फरवरी को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भारत जोड़ो न्याय यात्रा में राहुल गांधी के साथ नजर आएंगे. वह इस यात्रा में आगरा में शामिल होंगे. राय ने कहा, 'हमने आज (22 फरवरी) सपा कार्यालय में निमंत्रण दिया है कि वे राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याया यात्रा में जुड़ें. ताकि देश में हम गठबंधन का मजबूत संदेश दे सकें. वे 25 फरवरी को आगरा में जुड़ेंगे.'


सपा के राष्ट्रीय सचिव ने राजेंद्र चौधरी ने कहा, 'उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पीएल पुनिया और अन्य नेता यहां विक्रमादित्य मार्ग पर स्थित सपा कार्यालय पहुंचे और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का निमंत्रण पत्र अखिलेश यादव को दिया. चूंकि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लखनऊ में नहीं थे, इसलिए पत्र मैंने प्राप्त किया.'

यात्रा से जुड़ा वैन्यू आया सामने
उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव 25 फरवरी को दोपहर 3 बजे आगरा में राहुल गांधी की यात्रा में उनके साथ रहेंगे. सपा और कांग्रेस दोनों ने बुधवार को उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे की घोषणा की थी, जिसके तहत कांग्रेस 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. जबकि अन्य 63 सीट पर सपा और गठबंधन के उम्मीदवारों के लिए होंगी.


ये भी पढ़ें- Gulmarg में बर्फीले तूफान का तांडव, एक विदेशी सैलानी की मौत, कई लापता 


मुरादाबाद में प्रियंका होंगी शामिल! 
वहीं, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आगामी रविवार को मुरादाबाद से भारत जोड़ो न्याय यात्रा का हिस्सा बन सकती हैं. प्रियंका गांधी को चंदौली से ही इस यात्रा में शामिल होना था, लेकिन अस्वस्थ होने के चलते वह इसमें शामिल नहीं हो सकीं. कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने बुधवार को लोकसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे की घोषणा की थी. कांग्रेस उत्तर प्रदेश की कुल 80 सीट में से 17 सीट पर चुनाव लड़ेगी. 

भारत जोड़ो न्याय यात्रा बुधवार को कानपुर में थी, जबकि 22 और 23 फरवरी को यात्रा में विराम है. यह यात्रा 24 फरवरी की सुबह मुरादाबाद से फिर शुरू होगी. उसके बाद संभल, अलीगढ़, हाथरस, और आगरा ज़िलों से गुजरते हुए यात्रा राजस्थान के धौलपुर में रुकेगी. इसके बाद 26 फ़रवरी से एक मार्च तक यात्रा में विराम होगा, ताकि राहुल गांधी 27 और 28 फरवरी को इंग्लैंड के कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में दो विशेष व्याख्यान दे सकें और नयी दिल्ली में होने वाली पार्टी की कुछ महत्वपूर्ण बैठकों में शामिल हो सकें. यह यात्रा 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू हुई थी और अगले महीने मुंबई में समाप्त होगी.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Advertisement

Live tv

Advertisement

पसंदीदा वीडियो

Advertisement