Advertisement

दिल्ली में 'एकला चलो' की राह पर AAP, कांग्रेस को दिया एक सीट का ऑफर

lok sabha election 2024: AAP ने कहा कि हम दिल्ली में छह सीटों पर चुनाव लड़ना चाहते हैं और हाल के चुनावों में वोट प्रतिशत के आधार पर कांग्रेस को एक सीट की पेशकश करना चाहते हैं.

Latest News
दिल्ली में 'एकला चलो' की राह पर AAP, कांग्रेस को दिया एक सीट का ऑफर

delhi congress aap 

Add DNA as a Preferred Source

लोकसभा चुनाव से पहले 'इंडिया' गठबंधन बिखरता नजर आ रहा है. एक-एक कर विपक्षी पार्टियां किनारा कर रही हैं. ममता बनर्जी, नीतीश कुमार के बाद अब अरविंद केजरीवाल ने भी बड़ा ऐलान किया है. आदमी पार्टी (AAP) ने कहा कि वह 2024 के लोकसभा चुनाव में दिल्ली में 6छह सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है. उसने कांग्रेस को सिर्फ एक सीट देने की पेशकश की है. 

AAP ने विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के अपने सहयोगी दल कांग्रेस से जल्द से जल्द सीट-बंटवारे को अंतिम रूप देने को कहा है. आप ने गुजरात की दो और गोवा की एक लोकसभा सीट के लिए भी अपने उम्मीदवारों की घोषणा की. 

पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) की बैठक के बाद आप के राज्यसभा सदस्य संदीप पाठक ने कहा कि वेन्जी वीगास दक्षिण गोवा सीट से चुनाव लड़ेंगे, जबकि चैतर वसावा और उमेश भाई मकवाना क्रमशः गुजरात में भरूच और भावनगर सीटों से चुनाव लड़ेंगे. पाठक ने कहा कि आप ने ‘इंडिया’ गठबंधन से गुजरात में 8 लोकसभा सीटों की मांग की है, जो पिछले विधानसभा चुनाव में पार्टी को मिले वोट के अनुपात में है. गुजरात में लोकसभा की 26 सीट हैं.

इस आधर पर कांग्रेस को एक सीट ऑफर
पाठक ने कहा कि हम दिल्ली में छह सीटों पर चुनाव लड़ना चाहते हैं और हाल के चुनावों में वोट प्रतिशत के आधार पर कांग्रेस को एक सीट की पेशकश करना चाहते हैं. हम फिलहाल दिल्ली के लिए किसी भी उम्मीदवार की घोषणा नहीं कर रहे हैं, लेकिन अगर सीट-बंटवारे पर बातचीत जल्द पूरी नहीं होती है, तो हम दिल्ली की छह सीटों के लिए भी उम्मीदवारों की घोषणा करेंगे.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement