Advertisement

Mukesh Khanna के विवादित बोल - '...तो वह धंधा कर रही है', 'शक्तिमान' ने लड़कियों को लेकर कह दी ऐसी बात

Mukesh Khanna Controversial Statement: मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) ने हाल ही में एक वीडियो में लड़कियों को लेकर विवादित बयान दे दिया है. जिसके बाद शक्तिमान (Shaktimaan) एक्टर को यूजर्स लगातार ट्रोल कर रहे हैं.

Latest News
Mukesh Khanna के विवादित बोल - '...तो वह धंधा कर रही है', 'शक्तिमान' ने लड़कियों को लेकर कह दी ऐसी बात

Mukesh Khanna : मुकेश खन्ना

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Mukesh Khanna Controversial Statement: टीवी की दुनिया में शक्तिमान (Shaktimaan) के नाम से मशहूर मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) ने अपने ही बयान से विवाद खड़ा कर दिया है. मुकेश खन्ना एक यूट्यूब चैनल चलाते हैं, जहां वह अपनी राय रखते हैं. इस बार उन्होंने एक ऐसी बात कह दी है, जिसके लिए सोशल मीडिया पर उनकी निंदा की जा रही है. मुकेश खन्ना शक्तिमान के अलावा बीआर चोपड़ा की महाभारत में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए जानें जाते हैं.

इस हफ्ते की शुरुआत में अपने भीष्म इंटरनेशनल चैनल पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में उन्होंने कहा कि जो महिलाएं सेक्स की इच्छा रखती हैं, वे महिलाएं नहीं, बल्कि सेक्स वर्कर हैं. सोशल मीडिया पर मुकेश खन्ना की तरफ से दिए इस बयान का क्लिप वायरल हो रहा है. जबकि ओरिजिनल वीडियो का हर सेकंड उतना ही चौंकाने वाला है.

ये भी पढ़ें - Aamir Khan को शक्तिमान ने बताया अपराधी? बोले - दूंगा सजा

मुकेश खन्ना ने कहा, "कोई भी लड़की अगर किसी लड़के को कहे 'मैं तुम्हारे साथ सेक्स करना चाहती हूं, तो वो लड़की, लड़की नहीं है, वो धंधा कर रही है. क्योंकि इस तरह ​​की निर्लज बातें कोई सभ्य समाज की लड़की कभी नहीं करेंगी." 

मुकेश खन्ना के सात मिनट के वीडियो का ओवरऑल वाइब सेक्सिस्ट ही नजर आ रहा है. उन्होंने पुरुषों को इंटरनेट और वास्तविक जीवन में महिलाओं की तरफ से कथित 'लालच' में आने से सावधान रहने के लिए कहा. उन्होंने महिलाओं को रैकेट चलाने की कोशिश करने और 'निर्दोष पुरुषों' को ब्लैकमेल करने के लिए दोषी ठहराया. उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि उन्हें फ्री में सेक्स की पेशकश करने वाली 'युवा महिलाओं' के अकाउंट से मैसेज मिले थे लेकिन उन्होंने जवाब नहीं देने का फैसला किया.

 

 

ये भी पढ़ें - फिल्मी अंदाज में एंट्री करने वाले प्रोफेसर, दो लाइफलाइन के बाद भी नहीं दे पाए इस सवाल का जवाब

अपने कंट्रोवर्शियल वीडियो में मुकेश ने महिलाओं को 'सीमा' के भीतर रहने और परंपराओं का सम्मान करने के लिए भी कहा. अब इस वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर एक्टर को ट्रोल किया जा रहा है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement