Advertisement

Prithviraj: फिल्म Salaar से एक्टर का धांसू फर्स्ट लुक आउट, रफ एंड टफ कैरेक्टर में आएंगे नजर

साउथ एक्टर Prithviraj Sukumaran का फिल्म Salaar से फर्स्ट लुक जारी हुआ है. एक्टर इस फिल्म में रफ एंड टफ लुक वाले कैरेक्टर में नजर आने वाले हैं.

Latest News
Prithviraj: फिल्म Salaar से एक्टर का धांसू फर्स्ट लुक आउट, रफ एंड टफ कैरेक्टर में आएंगे नजर

Prithviraj Sukumaran पृथ्वीराज सुकुमारन

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: प्रभास (Prabhas) की फिल्म सालार (Salaar) को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है. फिल्म के मेकर्स ने साउथ एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन (Prithviraj Sukumaran) के बर्थडे के मौके पर उनके फैंस के साथ एक गुड न्यूज शेयर की है. फिल्म में उनके फर्स्ट लुक का पोस्टर आज जारी कर दिया गया है. बड़े बजट की इस एक्शन थ्रिलर फिल्म में पृथ्वीराज रफ एंड टफ लुक में नजर आने वाले हैं. फैन्स उनके इस लुक को देखकर काफी एक्साइटिड हैं. 

मोस्ट अवेटेड फिल्म सालार में पृथ्वीराज, वरदराज मन्नार के रोल में नजर आने वाले हैं. पोस्टर में पृथ्वीराज के माथे पर तिलक और गालों पर चोट के निशान देखे जा सकते हैं. एक्टर को ईयर स्टड, नाक पर एक सेप्टम रिंग और एक चोकर पहने हुए भी देखा जा सकता है. इस लुक में वो काफी इंटेंस नजर आ रहे हैं. 

फिल्म के डायरेक्टर प्रशांत नील ने ट्विटर पर पोस्ट कर लिखा, 'सबसे वर्सेटाइल एक्टर को जन्मदिन की शुभकामनाएं, पेश है सालार से वर्धराजा मन्नार.'

ये भी पढ़ें: Salaar Trailer: जश्न-ए-आजादी को Prabhas ने बनाया और भी खास, दिखाई फिल्म की पहली झलक

सालार फिल्म में प्रभास और श्रुति हासन लीड रोल में हैं. जगपति बाबू, जिन्होंने कई फिल्मों में स्टाइलिश विलेन का किरदार निभाया था. केजीएफ फ्रेंचाइजी में काम कर चुके संगीतकार रवि बसुर और सिनेमैटोग्राफर भुवन गौड़ा भी इस फिल्म से जुड़े हुए हैं.

फिलहाल प्रभास के फैंस को फिल्म के लिए लंबा इंतजार करना होगा. ये फिल्म अलगे साल यानी 2023 में 28 सितंबर को वर्ल्डवाइड रिलीज की जाएगी. कुछ समय पहले फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'सालार' मूवी को भी दो पार्ट में बनाया जाएगा. 

यहां देखें ट्रेलर: 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement