Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Urvashi Rautela के फैन ने बना डाला मिट्टी का स्टैच्यू, देखिए कितना मिलता है चेहरा

उर्वशी रौतेला महिला दिवस पर एक इवेंट में पहुंची थीं जहां उनके एक फैन ने उन्हें उनका स्टैच्यू देकर सम्मानित किया.

Urvashi Rautela के फैन ने बना डाला मिट्टी का स्टैच्यू, देखिए कितना मिलता है चेहरा

Urvashi Rautela Statue

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Urvashi Rautela बॉलीवुड की सबसे कम उम्र की सुपरस्टार हैं जिन्होंने अपनी मेहनत और लगन से हर दिन सफलता की सीढ़ियां चढ़ते हुए बॉलीवुड के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी जगह बनाई है. उर्वशी रौतेला ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर 46 मिलियन का आंकड़ा पार किया है. उर्वशी इंस्टाग्राम की असली क्वीन मानी जाती हैं. वह हमेशा अपने फैन्स और फॉलोअर्स को अपनी दिनचर्या के बारे में अपडेट देती रहती हैं.                    

हाल ही में उर्वशी रौतेला महिला दिवस पर एक इवेंट में पहुंची थीं जहां उनके एक फैन ने उन्हें उनका स्टैच्यू देकर सम्मानित किया. उर्वशी ने अपने फैन के प्यार की तारीफ करने के लिए इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया. वीडियो पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, "I LOVE U GUYS  आप सभी के प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद, खासतौर से इस स्टैच्यू को बनाने और गिफ्ट में देने के लिए. मेरे अच्छे, बुरे, खुशी या गम के समय में भी में हमेशा के लिए इन प्यारी यादों को संजो कर रखूंगी. जिस आधार पर पूरी दुनिया खड़ी है वह एक महिला है. महिला दिवस की शुभकामनाएं." बता दें कि यह मूर्ति बनाने में 5 दिन लगे थे.  

 

वर्क फ्रंट पर बात करें तो उर्वशी को आखिरी बार मिस यूनिवर्स पेजेंट 2021 को जज करते हुए देखा गया था. इसके अलावा उन्हें अरब सुपरस्टार मोहम्मद रमजान के साथ अपने अंतरराष्ट्रीय गीत 'वर्साचे बेबी' के लिए भी सराहना मिली. उर्वशी जल्द ही जियो स्टूडियोज की वेब सीरीज 'इंस्पेक्टर अविनाश' में रणदीप हुड्डा के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी. उर्वशी थ्रिलर 'ब्लैक रोज' में मुख्य भूमिका निभाने के साथ-साथ 'थिरुट्टू पायल 2' के हिंदी रीमेक में भी नजर आने वाली हैं. उर्वशी सरवना के साथ 'द लीजेंड' से तमिल में शुरुआत करेंगी और उन्होंने Jio Studios और T-Series के साथ तीन-फिल्म कॉन्ट्रैक्ट भी साइन किए हैं.

ये भी पढ़ें:

1- Kajal Aggarwal का प्रेग्नेंसी फोटो शूट वायरल, फैन्स को पसंद आया स्टाइलिश लुक

2- इसलिए मैं PM Modi के लिए लड़ती हूं... जानें- Kangana Ranaut ने क्यों शेयर किया पाकिस्तानी लड़की का वीडियो?

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement