Advertisement

Shahrukh Khan ने किया बड़ा ऐलान, कहा- OTT की दुनिया में कुछ-कुछ होने वाला है

शाहरुख खान ने अभी तक एक बार भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपनी मौजूदगी दर्ज नहीं कराई. उनके इस ऐलान को किसी खास वेब सीरीज या शो से जोड़कर देखा जा रहा है.

Shahrukh Khan ने किया बड़ा ऐलान, कहा- OTT की दुनिया में कुछ-कुछ होने वाला है

Shahrukh khan

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: शाहरुख खान के फैंस को लंबे समय से उनकी फिल्म का इंतजार है.हाल ही में उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म पठान का टीजर लॉन्च किया गया.अब एक और खुशखबरी ये है कि बॉलीवुड के किंग खान अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी दस्तक देने वाले हैं. शाहरुख ने ट्वीट करके खुद इसकी जानकारी दी है.

शाहरुख ने ट्वीट किया है- कुछ-कुछ होने वाला है ओटीटी की दुनिया में. इसके साथ शाहरुख ने अपनी एक फोटो भी शेयर की है. फोटो में शाहरुख थम्स अप कर रहे हैं और साथ में लिखा है, SRK+, इस पोस्ट को देखकर तो ऐसा ही लग रहा है जैसे वह ओटीटी पर अपनी धमाकेदार मौजूदगी दर्ज कराने वाले हैं. हालांकि फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि SRK+ उनकी कोई फिल्म है या शो या वेब सीरीज. इसके लिए तो शाहरुख के अगले ट्वीट या अनाउंसमेंट का ही इंतजार करना होगा. 

ये भी पढ़ें- VIDEO: 'मेरा देश भारत' को बदलना चाहते थे शाहरुख खान, बोले- आजादी के लिए मेरा परिवार भी लड़ा

इन दिनों शाहरुख फिल्म पठान की शूटिंग में बिजी हैं. वह स्पेन में फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं और उनके साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी हैं. इस फिल्म के जरिए शाहरुख तीन साल के लंबे इंतजार के बाद बड़े परदे पर वापसी कर रहे हैं. इससे पहले वह साल 2018 में फिल्म जीरो में नजर आए थे जिसमें उनके साथ कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा लीड रोल में थीं. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी.

ये भी पढ़ें- Honey Singh के 5 विवाद, क्या शाहरुख खान ने सच में मारा था थप्पड़ ?

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement