Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

VIDEO: पाकिस्तानी सिंगर ने Lata Mangeshkar को दुबई में किया याद, गाया यह गीत

92 वर्षीय लता के शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था, इसके चलते 6 फरवरी 2022 की सुबह मुंबई ब्रीच कैंडी अस्पताल में उनका निधन हो गया.

VIDEO: पाकिस्तानी सिंगर ने Lata Mangeshkar को दुबई में किया याद, गाया यह गीत

Lata Mangeshkar Atif aslam tribute

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Pakistan के सिंगर Atif Aslam ने दुबई में Lata Mangeshkar को याद किया और मंच से उनका एक मशहूर गाना गाया. आतिफ की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. दुबई में आतिफ की एक कॉन्सर्ट थी इस दौरान उन्होंने गाकर लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि दी. आतिफ की इस वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स खूब पसंद कर रह हैं.

यह वीडियो इंस्टाग्राम पर फरीदून शहरयार ने शेयर की है. वीडियो में आतिफ असलम, लता मंगेशकर का गाना 'एक प्यार का नगमा है' गाते दिख रहे हैं और बैकस्क्रीन में लता मंगेशकर की तस्वीर दिख रही है. फरीदून के मुताबिक आतिफ की यह वीडियो उनके दुबई कॉन्सर्ट की है. इस वीडियो को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं और कमेंट सेक्शन में आतिफ की तारीफ कर रहे हैं और लता को याद कर रहे हैं.

 

6 फरवरी को लता मंगेशकर ने कहा अलविदा

बता दें कि 92 वर्षीय लता के शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था, इसके चलते 6 फरवरी 2022 की सुबह मुंबई ब्रीच कैंडी अस्पताल में उनका निधन हो गया. उनका दाह-संस्कार उसी दिन शाम पूरे राजकीय सम्मान के साथ मुंबई के शिवाजी पार्क में किया गया था. सोमवार को, लता के तीन अस्थि कलश आदिनाथ को सौंपे गये थे, जो लता के भाई हृदयनाथ मंगेशकर के बेटे हैं.  

ये भी पढ़ें:

1- Deepika Padukone ने क्यों कहा मैं बेवकूफ होती अगर Gehraiyaan छोड़ देती

2- पब्लिसिटी के लिए इन स्टार्स ने किए अजीबो- गरीब कारनामे, कोई हो गया प्रेग्नेंट तो किसी ने की सगाई

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement