Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

किसी शहंशाह से कम नहीं है Abhishek Bachchan, उनके पास है दुबई में एक विला से लेकर ...

बच्चन परिवार के पास मुंबई में पांच आलीशान बंगले समेत कई सारी संपत्ति है. जानने के लिए पढ़ें.

किसी शहंशाह से कम नहीं है Abhishek Bachchan, उनके पास है दुबई में एक विला से लेकर ...
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) की सोशल कॉमेडी फिल्म दसवी (Dasvi) 7 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है. फिल्मी दुनिया में अभिषेक बच्चन बेशक कम काम करते हों पर फिर भी उनके पास बहुत संपत्ति है. कहा जाता है कि उनके पास कुल 212 करोड़ रुपये संपत्ति है. आइए जानते हैं, अभिषेक बच्चन की संपत्ति के बारे में. 

यह भी पढ़ें: Ayurveda: रहना चाहते हैं लम्बे समय तक स्वस्थ, इन Herbs को करें खान-पान में शामिल

1. मुंबई में 5 महंगे और आलीशान बंगले
बच्चन परिवार(Bachchan Family) के पास मुंबई में पांच आलीशान बंगले हैं.  पूरा परिवार जलसा में रहता है जो उनके दूसरे बंगले जनक के करीब है. उनके पास प्रतीका भी है जो अमिताभ बच्चन द्वारा खरीदा गया पहला बंगला है. रिपोर्टस की माने तो उनके पास एक और बंगला भी है, जिसका नाम अभी तक सामने नहीं आया है. 

2. दुबई के जुमेराह गोल्फ एस्टेट में एक विला
अभिषेक बच्चन(Abhishek Bachchan) और ऐश्वर्या राय बच्चन(Aishwarya Rai Bachchan) का भी दुबई में एक विला भी है. दुबई के सबसे पॉश जुमेराह गोल्फ एस्टेट्स में स्थित सैंक्चुअरी फॉल्स में दोनों ने एक आलीशान विला खरीदा हुआ है. इस घर में ढेर सारी सुविधाएं हैं. 

3. कई खेल टीमों के मालिक
अभिनय के अलावा अभिषेक बच्चन का पोर्टफोलियो कई अन्य क्षेत्रों तक में फैला हुआ है. अभिषेक प्रो कबड्डी टीम के जयपुर पिंक पैंथर्स और चेन्नई एफसी फुटबॉल टीम के मालिक हैं. उनकी टीम दो बार इंडियन सुपर लीग जीत चुकी है. 

यह भी पढ़ें: आज है World Health Day, जानें कैसे हुई थी शुरुआत और क्या है इस बार की थीम

4.  ऑडी 8 एल
 बच्चन परिवार के पास कई लक्जरी कारें हैं. वहीं अभिषेक बच्चन(Abhishek Bachchan) को अक्सर जर्मन निर्माताओं की फ्लैगशिप लक्जरी ऑडी 8 एल में देखा जाता है.  उनकी कार के कुछ विशेष गुण हैं जिसमें स्पेशल इंजन समेत कई चीजें शामिल हैं. 

5.  किराया
अभिषेक बच्चन को हर महीने ढेर सारा किराया भी मिलता है. Zapkey की रिपोर्ट के अनुसार उन्हें प्रति माह 18.9 लाख रुपये का रेंटल अमाउंट भी मिलता है. 

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement