Advertisement

Ranbir Kapoor-Alia Bhatt के बाद अब होगी करिश्मा कपूर की शादी, फोटो वायरल

आलिया भट्ट-रणबीर कपूर की शादी में कलीरे झाड़ने की रस्म के दौरान जब करिश्मा पर कलीरे गिरे तो उनका एक्साइटमेंट देखने वाला था.

Ranbir Kapoor-Alia Bhatt के बाद अब होगी करिश्मा कपूर की शादी, फोटो वायरल
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: इस वक्त पूरे देश और मीडिया की नजर आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी की तस्वीरों पर है. इनकी शादी की तस्वीरें धीरे-धीरे सोशल मीडिया पर आ रही हैं और इसके साथ ही करिश्मा कपूर को लेकर एक खबर उड़ने लगी है. एक रस्म की तस्वीर वायरल होने के बाद से कहा जा रहा है कि शायद अब रणबीर और आलिया के बाद करिश्मा कपूर की शादी की शहनाई बजने वाली है.

करिश्मा कपूर पर गिरे आलिया के कलीरे

आलिया भट्ट-रणबीर कपूर की शादी में कलीरे झाड़ने की रस्म के दौरान जब करिश्मा पर कलीरे गिरे तो उनका एक्साइटमेंट देखने वाला था. करिश्मा ने इसी रस्म के दौरान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं. तस्वीरों में करिश्मा कपूर के एक्सप्रेशन कमाल के हैं और उनके हाथ में कलीरा नजर आ रहा है.

यह भी पढ़ें: Alia Bhatt ने शेयर की मेहंदी सेरेमनी की फोटोज, पापा ऋषि कपूर की तस्वीर हाथ में लिए डांस करते दिखे Ranbir Kapoor

करिश्मा कपूर ने शेयर की तस्वीरें 

इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए करिश्मा ने लिखा, ‘इंस्टाग्राम VS रियलिटी. कलीरा मुझ पर गिर गया दोस्तों!' पहली तस्वीर में, करिश्मा कैमरे को अपने ऊपर गिरे कलीरा को दिखाती हैं. अगली तस्वीर में सभी नजर आ रहे हैं. इसमें करिश्मा के साथ-साथ आसपास के सभी लोग काफी खुश नजर आ रहे हैं. इनमें रणबीर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी, फिल्म निर्माता करण जौहर और आलिया के दोस्त शामिल हैं.

 

क्या है कलीरा गिरने का मतलब

पंजाबी रीति-रिवाजों में दुल्हन चूड़े के साथ कलीरे पहनती हैं और वह फिर अपनी बहनों और दोस्तों के सिर पर कलीरे हिलाती है और अगर कलीरा उन पर गिर जाता है तो यह इस बात का इशारा होता है कि अगली शादी उसी की होगी. इस मान्यता को देखते हुए करिश्मा की शादी की अफवाहें उड़ने लगी हैं.

यह भी पढ़ें: Ranbir Kapoor को सासू मां ने दिया करोड़ों का तोहफा, जानें क्या है खास वेडिंग गिफ्ट

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement