Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Panga Queen: इन स्टार्स के साथ कभी काम नहीं करेंगी Kangana Ranaut !

23 मार्च को कंगना रनौत अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. इस मौके पर याद करते हैं फिल्म स्टार्स के स्टार्स के साथ हुए उनके पंगे.

Panga Queen: इन स्टार्स के साथ कभी काम नहीं करेंगी Kangana Ranaut !

Happy Birthday Kangana Ranaut

Add DNA as a Preferred Source

 डीएनए हिंदी: Kangana Ranaut फिल्म इंडस्ट्री की वो एक्ट्रेस हैं जिनका करीब-करीब हर तीसरे शख्स से कोई न कोई पंगा है. पर्दे पर तो उन्होंने कबड्डी से पंगा लिया था लेकिन असल में कभी वह अपने कोस्टार तो कभी यूं ही किसी से पंगे में उलझ जाती हैं. दरअसल, ज़्यादा बेबाक होना उन्हें अक्सर ही सुर्खियों में ले आता है. अब उनसे नाराज होने वाले सेलेब्स की लिस्ट बनाने निकलें तो एक लंबी फेहरिस्त तैयार हो जाएगी. इसमें करन जौहर से लेकर जावेद अख्तर तक के नाम शामिल हैं.

Aditya Pancholi के साथ कंगना का अफेयर रहा है जो काफी चर्चित रहा था. कंगना ने आदित्य पर मारपीट के आरोप भी लगाए थे. इस वजह से मुश्किल है कि वो कभी कंगना के साथ काम करें. 

आदित्य पंचोली


कंगना ने अपनी फिल्म मणिकर्णिका के दौरान आलिया भट्ट पर कमेंट किया था. उनका कहना था कि आलिया ने मणिकर्णिका को लेकर कुछ नहीं कहा. कंगना के आरोपों के बाद आलिया ने कहा था कि अगर उन्होंने कुछ गलत किया है तो वह कंगना से माफी मांगने को तैयार हैं. इस कोल्ड फाइट के बाद हमें लगता है कि इनका साथ काम करना मुश्किल है.

आलिया भट्ट

पुलवामा अटैक के बाद कंगना ने शबाना आज़मी और जावेद अख्तर को 'टुकड़े-टुकड़े गैंग' का समर्थक बताया था. कंगना को जवाब देते हुए शबाना का कहना था, 'पर्सनल अटैक के लिए क्या यह वाकई सही समय है उस वक्त जब पूरा देश सेनिकों के शहीद होने के गम में डूबा हुआ है? जहां हमें अपनी एकजुटता दिखानी है..... भगवान उनका (कंगना) भला करे'. ऐसी तीखी टक्कर के बाद इनके कभी साथ काम करने के आसार नहीं नजर आते.

शबाना आज़मी और जावेद अख्तर

अफेयर, चैट लीक और एक दूसरे पर अलग-अलग तरह के इल्जाम लगाने वाले ऋतिक और कंगना एक साथ काम करेंगे ऐसी दूर-दूर तक कोई उम्मीद नहीं है.

ऋतिक रोशन


कंगना पर काला जादू करने का आरोप लगा चुके शेखर सुमन या उनके बेटे कभी बॉलीवुड की 'क्वीन' के साथ काम करेंगे ऐसा होना मुश्किल है.

शेखर सुमन और अध्ययन सुमन

'पंगा' 'क्वीन' कई बार कह चुकी हैं कि वह खान्स के साथ काम नहीं करना चाहतीं. वह शाहरुख, सलमान, और आमिर के साथ ऑफर की गई फिल्मों को रिजेक्ट भी कर चुकी हैं. ऐसे में मुश्किल ही है कि ये कभी साथ काम करें.

शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान

ये भी पढ़ें:

1- Rani Mukerji ने पति संग आइसक्रीम खाकर मनाया बर्थडे, देखें तस्वीरें

2- Ajay Devgn से सोनू सूद तक, शहीद Bhagat Singh बनकर इन एक्टर्स ने जीता दिल

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement