Advertisement

Dharmendra को बीड़ी विज्ञापन पर किया ट्रोल, हीमैन ने दिया ऐसा जवाब कि आप भी हो जाएं फैन 

सेलिब्रिटीज को अक्सर सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाता है. धर्मेंद्र को बीड़ी विज्ञापन पर घेरने वाले शख्स को उन्होंने जवाब देकर चुप करा दिया है.

Dharmendra को बीड़ी विज्ञापन पर किया ट्रोल, हीमैन ने दिया ऐसा जवाब कि आप भी हो जाएं फैन 
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: गुजरे दौर के मशहूर एक्टर धर्मेंद्र पर एक ट्रोल ने बीड़ी का विज्ञापन करने पर निशाना साधा. हालांकि, इसके जवाब में हीमैन ने जो कहा, उसकी Twitter पर जमकर तारीफ हो रही है. धर्मेंद्र की हाजिरजवाबी को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. 

धर्मेंद्र ने ट्रोल को कहा, 'खुश रहो'
दरअसल एक ट्रोल ने धर्मेंद्र को टैग कर ट्वीट किया कि जब बीड़ी का ऐड सुपरस्टार करते थे. कोई मजेदार कैप्शन जोड़ें. इसके जवाब में धर्मेंद्र ने लिखा, 'तब... बिना पूछे... कोई भी... कुछ भी... छाप देता था... भला हो... इन मौका परस्तों का... प्रशांत जी आप भी खुश रहें.' इसके साथ धर्मेंद्र ने नमस्ते का इमोजी भी बनाया है.

सोशल मीडिया पर हो रही तारीफ 
धर्मेंद्र की इस हाजिरजवाबी की तारीफ सोशल मीडिया पर हो रही है. साथ ही, ये भी स्पष्ट कर दिया कि बीड़ी के विज्ञापन में उनकी और हेमा मालिनी की तस्वीर बिना अनुमति लिए ही छाप दी गई थी. हीमैन के जवाब पर ट्वीट करने वाले शख्स ने भी लिखा कि आपने बताकर अच्छा किया है. हमें पता नहीं था.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement