Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

ऐसी क्या बात थी कि रोज 3 घंटे मेकअप रूम में ही बिता देते थे Bobby Deol

बॉबी ने बताया कि इस किरदार में उनके चेहरे पर एक जले हुए का निशान था और नाक भी थोड़ी टेढ़ी थी.

ऐसी क्या बात थी कि रोज 3 घंटे मेकअप रूम में ही बिता देते थे Bobby Deol

bobby deol love hostel

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: Love Hostel की रिलीज से पहले एक्टर Bobby Deol ने अपने रोल को लेकर बड़े मजेदार खुलासे किए. उन्होंने कहा, 'यह कैरेक्टर बहुत ही हटके है. मैंने अभी तक ऐसा कोई रोल नहीं किया है. इस रोल की तैयारी के लिए मुझे बहुत मेहनत करनी पड़ी. हरियाणवी लैंग्वेज और टोन पकड़ने के लिए मुझे कई वर्कशॉप अटेंड करनी पड़ीं. यह मेरे लिए चैलेंजिंग था. इसके अलावा मेरा लुक भी थोड़ा अलग था.'

बॉबी ने बताया कि इस किरदार में उनके चेहरे पर एक जले हुए का निशान था और नाक भी थोड़ी टेढ़ी थी. इस लुक के लिए प्रोस्थेटिक्स का इस्तेमाल होता था और तैयारी में लंबा समय लगता था.

उन्होंने बताया, मुझे अपने कैरेक्टर के लुक में आने के लिए तीन घंटे लगते थे. लुक डिजाइन करने के लिए एक खास टीम थी. इनके साथ मेरे हेयर स्टाइलिस्ट और मेकअप आर्टिस्ट भी खूब मेहनत करते थे. धीरे-धीरे टीम ने सबकुछ सेट कर लिया और 3 घंटे से हम 2 घंटे तक आ गए लेकिन यह काम समय लेने वाला था. इस टीम के साथ काम करना बहुत मजेदार एक्सपीरियंस रहा.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bobby Deol (@iambobbydeol)

 

शंकर रमन के डायरेक्शन में बनी 'Love Hostel' में सान्या मल्होत्रा और विक्रांत मेसी भी लीड रोल में हैं. इस फिल्म की कहानी एक ऐसे कपल के बारे में है जिसके पीछे एक किराये का गुड़ा लग जाता है. यह फिल्म जल्द ZEE5 पर रिलीज होने वाली है.  

बता दें कि इससे पहले बॉबी देओल आश्रम में नजर आए थे. इस वेब सीरीज में भी बॉबी देओल की परफॉर्मेंस को काफी पसंद किया गया था. लोग देखकर हैरान हैं कि बॉबी आजतक कहां छिपे थे. वैसे कई बार एक्टर्स अच्छी स्क्रिप्ट न मिलने पर भी ब्रेक ले लेते हैं.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bobby Deol (@iambobbydeol)

 

ये भी पढ़ें:

1- प्रेग्नेंसी लुक पर ट्रोल हुईं Kajal Aggarwal ने ट्रोलर्स की गाल पर जड़ा 'तमाचा'

2- Rakhi Sawant ने बस 50 रुपए के लिए इस बिजनेसमैन की शादी में परोसा था खाना !

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement