Advertisement

पाकिस्तानी हसीना Hania Aamir पर आया Badshah का दिल? फिर से तस्वीरों ने मचाया तहलका

Hania Aamir और Badshah फिर से एक साथ डिनर करते नजर आए हैं. ऐसे में दोनों की डेटिंग की खबरें फिर से सामने आ गई हैं.

Latest News
पाकिस्तानी हसीना Hania Aamir पर आया Badshah का दिल? फिर से तस्वीरों ने मचाया तहलका

Hania Aamir & Badshah

Add DNA as a Preferred Source

पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक हनिया आमिर (Hania Aamir) की फैन फॉलोइंग भारत में भी काफी है. वो सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर फैंस के साथ अपनी फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं. वहीं कुछ समय पहले एक्ट्रेस की फेमस रैपर बादशाह (Badshah) के साथ फोटो सामने आई थीं. इसके बाद दोनों कई बार एक साथ स्पॉट हुए थे जिससे उनकी डेटिंग (Hania Aamir Badshah Dating rumours) तक की चर्चा शुरू हो गई. एक बार फिर एक्ट्रेस बादशाह के साथ डिनर करती दिखीं जिसकी फोटो वायरल हो रही है.

हानिया आमिर ने अपने इंस्टाग्राम पर हाल ही में कुछ फोटोज शेयर की हैं जिसमें वो रैपर बादशाह के साथ नजर आईं. दोनों सेलिब्रिटी एक क्रिकेट मैच देखने के लिए दुबई में हैं. बादशाह ने हनिया के लिए मशहूर पाकिस्तानी गाना 'काला जोरा' भी गाया. उनका ये वीडियो और फोटो काफी वायरल हो रहे हैं और फैंस जमकर उनके पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं.

हालांकि कुछ फैंस को दोनों का साथ आना पसंद नहीं आया. एक फैन ने लिखा, 'ये दोस्ती जल्द से जल्द खत्म होनी चाहिए.' अन्य ने लिखा 'अब हम भारतीय फैंस पाकिस्तानियों को बादशाह को ट्रोल करने की अनुमति देते हैं. उन्होंने बादशाह के लिए कठोर शब्दों का भी इस्तेमाल किया है.'


ये भी पढ़ें: Hania Aamir के साथ फिर नजर आए Badshah, पार्टी में दिखा शानदार बॉन्ड, पाकिस्तानी एक्ट्रेस के फैंस का टूटा दिल


हनिया आमिर और बादशाह तब सुर्खियों में आए थे, जब कुछ महीने पहले दोनों ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक-दूसरे के साथ अपनी तस्वीरें डाली थीं. दोनों दुबई में मिले थे. हालांकि हानिया आमिर के पाकिस्तान और भारत के फैंस को बादशाह के साथ उनकी तस्वीरें पसंद नहीं आई थीं.

Hania के बाद इस एक्ट्रेस से जुड़ा बादशाह का नाम

हानिया के अलावा बादशाह का नाम एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर के साथ भी जुड़ा था. दोनों को एक पार्टी में हाथ पकड़े हुए देखा गया जिसका वीडियो वायरल हुआ था. इस मामले पर खुद बादशाह ने जवाब दिया था और अफवाहों पर विराम लगा दिया था.

DNA हिंदी अब APP में आ चुका है. एप को अपने फोन पर लोड करने के लिए यहां क्लिक करें.

देश-दुनिया की Latest News, ख़बरों के पीछे का सच, जानकारी और अलग नज़रिया. अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटरइंस्टाग्राम और वॉट्सऐप पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement