Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Lalu Yadav Birthday: इस फिल्म में कैमियो कर चुके हैं बिहार के पूर्व CM, वीडियो देखकर नहीं रुकेगी हंसी

Lalu Yadav Birthday: लालू यादव ने बॉलीवुड की एक मशहूर फिल्म में धमाकेदार कैमियो किया था. इस कॉमिक कैमियो की क्लिप देखकर आप हंसते-हंसते लोट-पोट हो जाएंगे.

Latest News
Lalu Yadav Birthday: इस फिल्म में कैमियो कर चुके हैं बिहार के पूर्व CM, वीडियो देखकर नहीं रुकेगी हंसी

Lalu Yadav Acted In Film: लालू यादव ने फिल्म में किया काम

Add DNA as a Preferred Source

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Yadav Birthday) आज 11 जून को अपन 77वां जन्मदिन मना रहे हैं. साल 1948 में उनका जन्म गोपालगंज के फुलवरिया में हुआ था. इस छोटे से गांव से निकली बड़ी राजनीतिक शख्सियत ने देश की पॉलिटिक्स में गहरी छाप छोड़ी है. आप जानकर हैरान रह जाएंगे कि सियासी सक्रियता के अलावा लालू यादव ने फिल्मों में भी काम किया है. उन्होंने सालों पहले आई एक फिल्म में ऐसा धमाकेदार कैमियो (Lalu Yadav Cameo In Films) किया था, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए हैं. इस कैमियो का वीडियो आज भी सोशल मीडिया पर वायरल होता दिखाई दे जाता है.

लालू प्रसाद यादव ने बॉलीवुड की एक फिल्म के जरिए एक्टिंग फील्ड में भी अपनी किस्मत आजमाई थी और उनका ये अंदाज दर्शकों को बहुत पसंद आया था. दरअसल, साल 2005 में उनके नाम पर ही एक फिल्म बनाई गई थी. इस फिल्म में लालू यादव कुछ देर के रौबदार रोल में दिखाई दिए थे. इस फिल्म की एक क्लिप वायरल हो रही है, जिसमें लालू तीन पुरुष और एक महिला की क्लास लेते दिखाई दे रहे हैं. इनमें अभिनेता और फिल्ममेकर महेश मांजरेकर, सुनील शेट्टी और कॉमेडियन जॉनी लिवर हैं. फिल्म में सुनील शेट्टी का नाम 'लालू', महेश मांजरेकर का नाम 'प्रसाद', जॉनी लिवर का नाम 'यादव' और लड़की का नाम 'पद्मश्री' है. यहां देखें इस फिल्म की क्लिप-


यह भी पढ़ें- Lalu Yadav Birthday: छात्र राजनीति से बने बिहार के CM, घोटालों में जेल जाकर भी कैसे 'किंगमेकर' कहलाए लालू


लालू यादव तीनों का नाम सुनकर कहते हैं कि 'तुम सबके बराबर मैं अकेला हूं'. इसके बाद लालू चारों को कभी 'देश का नाम ऊंचा' करने की हिदायत देते हैं और फिर सभी को बिठाकर चाय पिलाते हैं. बता दें कि 2005 में आई ये फिल्म लालू यादव के कैमियो की वजह से बहुत पॉप्युलर हुई थी. इसकी वजह से फिल्म हिट भी हो गई थी. हालांकि, इसके बाद लालू यादव कभी किसी फिल्म में एक्टिंग करते नहीं दिखाई दिए.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement