Advertisement

Brad Pitt ने दबा दिया अपने ही बच्चे का गला और फिर... Angelina Jolie ने बयां किया फ्लाइट के अंदर हुआ भयावह झगड़ा

Brad Pitt, Angelina Jolie का सालों पुराना झगड़ा सामने आया है जिसमें जोली मे ब्रैड अपने ही बच्चे का गला दबाने और Domestic Violence के आरोप लगाए हैं.

Latest News
Brad Pitt ने दबा दिया अपने ही बच्चे का गला और फिर... Angelina Jolie ने बयां किया फ्लाइट के अंदर हुआ भयावह झगड़ा

Brad Pitt, Angelina Jolie: एंजलीना जोली- ब्रैड पिट का झगड़ा

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: इन दिनों हॉलीवुड के दो मशहूर एक्टर्स एंजलीना जोली (Angelina Jolie) और ब्रैड पिट (Brad Pitt) के बीच जबरदस्त घमासान देखने को मिल रहा है. दोनों एक वक्त पर इंडस्ट्री के सबसे पॉप्युलर कपल हुआ करते थे लेकिन कुछ सालों बाद ही दोनों के रिश्ते में दरार आ गई और वो अलग हो गए. अभी तक दोनों ने अपने अलगाव को बेहद संजीदगी से संभाला था लेकिन जब से ब्रैड पिट ने फ्रेंच विनियार्ड से जुड़े मामले में एंजलीना पर कानून हमला बोला है तब से इस कपल के कई पुराने झगड़ों पर खुलासा हो रहा है. वहीं हाल ही में उनका 2016 में हुई एक भयानक झगड़े की डिटेल्स सामने आई हैं जिसके बाद ब्रैड पर घरेलू हिंसा (Domestic Violence) के आरोप लग रहे हैं.

Brad Pitt लगे ये शॉकिंग आरोप

फ्रेंच विनियार्ड केस के बाद एंजलीना ने ब्रैड पर काउंटरसूट किया है जिसमें उन्होंने 2016 के उस झगड़े के बारे में बताया है. अपने काउंटरसूट में एंजलीना ने ब्रैड पर आरोप लगाया है कि ब्रैड ने झगड़े के दौरान उनके 6 बच्चों में से किसी एक का गला दबा दिया था और दूसरे को चेहरे पर मारा था. एंजलीना का कहना है कि ब्रैड ने गुस्से में उन पर भी हाथ उठाया था.

ये भी पढ़ें- Angelina Jolie-Brad Pitt की खत्म नहीं हो रही है तकरार, अब 250 मिलियन डॉलर के केस में हैं आमने-सामने

कैसे शुरू हुआ था झगड़ा?

ब्रैड ने एंजलीना पर बिना इजाजत फ्रेंच विनियार्ड का एक हिस्सा बेचने का आरोप लगाया था. सीएनएन की एक रिपोर्ट की मानें तो एंजलीना ने काउंटरसूट में बताया है कि वो ब्रैड से अलग आखिर क्यों हुई थीं. इस रिपोर्ट की मानें तो एयरपोर्ट पर आने से पहले ब्रैड की अपने छह में से किसी एक बच्चे से जबरदस्त बहस हो गई थी जो उस वक्त 8 से 15 की उम्र के बीच था.

Angelina Jolie को टॉयलेट में घसीटा और...

वहीं, झगड़े के बाद एंजलीना, मामला जानने के लिए ब्रैड के पास पहुंची थीं. ब्रैड उस वक्त गुस्से में थे और उन्होंने एंजलीना पर वर्बली हमला किया था. ब्रैड ने एंजलीना से कहा कि वो बच्चों के साथ भेद-भाव करती हैं. ब्रैड ने एंजलीना को टॉयलेट में घसीटा और गुस्से में उनके सिर को पकड़ कर झकझोर दिया. इसके बाद ब्रैड ने एंजलीना के कंधों को पकड़कर उन्हें झकझोरा फिर बाथरूम की दीवार पर पटक दिया.

ये भी पढ़ें - एक बार फिर विवादों में फंसे Johnny Depp, लगा चोरी का आरोप

एंजलीना को आई चोट

काउंटरसूट के मुताबिक ब्रैड यहीं नहीं रुके इसके बाद वो अपने बच्चे की ओर झपटे और जब जोली ने उन्हें पीछे से पकड़कर रोकने की कोशिश की तो ब्रैड ने जोली को धक्का मारा जिसकी वजह से एक्ट्रेस की पीठ और कोहनी में चोट आई थी. बच्चे एक-दूसरे को बचाने के लिए एकसाथ इकट्ठा हो गए तो ब्रैड ने एक का गला पकड़ लिया और दूसरे के चेहरे पर मार दिया.

Brad Pitt ने आरोपों पर दिया रिएक्शन

वहीं, इस पूरे मामले पर ब्रैड ने भी रिएक्शन दे दिया है. ब्रैड के रिप्रिजेंटेटिव के मुताबिक उन पर लगाए गए सारे आरोप झूठे हैं और उनका कहना है कि एंजलीना हर बार कहानी को बढ़ा-चढ़ा कर बयां करने की कोशिश कर रही हैं लेकिन ब्रैड ने उन सभी आरोपों की जिम्मेदारी लेने से इनकार कर दिया है जो उन्होंने कभी किया ही नहीं है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement