Advertisement

Ameesha Patel ने 11 लाख रुपए लेकर शादी में डांस करने से किया इनकार, अब कानूनी पचड़े में फंसी एक्ट्रेस

Ameesha Patel: बालीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल एक 4 साल पुराने मामले को लेकर कानूनी पचड़े में फंसती दिखाई दे रही हैं. उनके खिलाफ हाल हीमें कोर्ट ने वारंट जारी कर दिया है. बताया जा रहा है कि ये मामला 11 लाख रुपये की धोखाधड़ी से जुड़ा है. वहीं, अब देखने होगा कि एक्ट्रेस की इस पूरे केस पर क्या प्रतिक्रिया है.

Latest News
Ameesha Patel ने 11 लाख रुपए लेकर शादी में डांस करने से किया इनकार, अब कानूनी पचड़े में फंसी एक्ट्रेस

Ameesha Patel: अमीषा पटेल

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल (Ameesha Patel) अब भले ही फिल्मों में एक्टिव नहीं हों लेकिन वो सोशल मीडिया पर आए दिन अपनी बोल्ड तस्वीरों के लेकर चर्चाओं में बनी रहती हैं. वहीं, हाल ही में अमीषा को लेकर एक शॉकिंग मामला सामने आया है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनके खिलाफ वारंट जारी किया गया है. ये पूरा मामला 2 साल पुराना है और उन पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने के आरोप लग रहे हैं. बताया जा रहा है कि ये केस एक इवेंट कंपनी के मालिक ने दर्ज करवाया था. हालांकि, अभी तक इस मामले में एक्ट्रेस की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अमीषा पटेल के खिलाफ मुरादाबाद की एसीजेएम पांच कोर्ट ने वारंट जारी किया है. एक्ट्रेस पर आरोप है कि उन्होंने 11 लाख रुपए लिए थे और एक कार्यक्रम में बतौर गेस्ट पहुंचने का वादा किया था लेकिन वो पैसे लेकर भी इस ईवेंट पर नहीं पहुंचीं. इसी मामले के बाद डबल फाटक निवासी पवन वर्मा ने जो ईवेंट कंपनी के मालिक भी हैं उन्होंने अभिनेत्री के 2017 में मुकदमा लिखवाया गया था. इसी मामले में मंगलवार को एक्ट्रेस के खिलाफ वारंट जारी किया गया है.

ये भी पढ़ें- Ameesha Patel Birthday: 46 की उम्र में इतनी बोल्डनेस, Photos देखकर कहेंगे इनके आगे फेल हैं सारे

बताया जा रहा है कि 2017 में अमीषा पटेल को एक के पांच सितारा होटल में आयोजत ईवेंट पर पहुंचना था. यहां पर अभिनेत्री को एक शादी में शामिल होकर डांस करने के लिए इनविटेशन दिया गया था. इस इवेंट पर आने के लिए अमीषा को 11 लाख रुपए भी दिए गए थे लेकिन अमीषा ने ऐन वक्त पर आने से इनकार कर दिया और इवेंट मैनेजर को काफी नुकसान भी झेलना पड़ा था. अब अभिनेत्री को एसीजेएम-5 की अदालत में 20 अगस्त को पेश होने का आदेश दिया गया है.

ये भी पढ़ें- Ameesha Patel ने सरेआम जैकेट उतार दिखाई बेबाकी, लोग बोले- 46 की नहीं लगती हो

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement