Advertisement

Yodha Trailer: Sidharth Malhotra की फिल्म का धांसू ट्रेलर रिलीज, एक्शन और स्टंट देख दांतों तले दबा लेंगे उंगली

Yodha trailer: Sidharth Malhotra की फिल्म का ट्रेलर आखिरकार रिलीज हो चुका है. इस वीडियो में हाई ऑक्टेन स्टंट और एक्शन के साथ-साथ सिद्धार्थ की भी दमदार झलक देखने को मिलती है.

Latest News
Yodha Trailer: Sidharth Malhotra की फिल्म का धांसू ट्रेलर रिलीज, एक्शन और स्टंट देख दांतों तले दबा लेंगे उंगली

Yodha OFFICIAL TRAILER

Add DNA as a Preferred Source

सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) की मोस्ट अवेटेड एक्शन फिल्म योद्धा (Film Yodha) इन दिनों काफी चर्चा में है. फिल्म के स्टार्स लगातार इसके प्रमोशन में बिजी हैं. कुछ दिन पहले इसके धमाकेदार टीजर सामने आया था और अब इसका धांसू ट्रेलर (Film Yodha trailer release) सबके सामने है. इस वीडियो में एक्टर धमाकेदार एक्शन मोड में नजर आए. ट्रेलर इतना शानदार है कि आप एक पल भी इससे अपनी नजरें नहीं हटा पाएंगे.

2021 में आई फिल्म शेरशाह के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा फिर से एक बार आर्मी ऑफिसर के रोल में दिखेंगे. वो इसमें कारगिल युद्ध में शहीद हुए जाबाज कैप्‍टन विक्रम बत्रा के रोल में नजर आए थे. वहीं अब वो फिर से आर्मी ऑफिसर का रोल निभाने वाले हैं. ट्रेलर में दिखाया गया है कि उन्हें ड्यूटी से सस्पेंड कर दिया जाता है. इसमें दिखाया गया कि वो कैसे देश को बचाने के लिए प्लेन हाईजैक तक कर लेते हैं. फिल्म में रोनित रॉय ने सिद्धार्थ के पिता का रोल किया. रोनित भी एक आर्मी ऑफिसर बने हैं. 

यहां देखें पूरा Trailer: 

सिद्धार्थ के अलावा फिल्म में दिशा पटानी और राशि खन्ना भी लीड रोल में हैं. करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस के प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म का डायरेक्शन पुष्कर ओझा और सागर अंब्रे कर रहे हैं. फिल्म 15 मार्च को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. 


ये भी पढ़ें: मार्च में Box Office होगा गुलजार, रिलीज हो रही हैं 8 धांसू फिल्में


धर्मा प्रोडक्शंस के साथ कई फिल्में कर चुके हैं सिद्धार्थ 

सिद्धार्थ मल्होत्रा धर्मा की कई फिल्मों में काम कर चुके हैं. उन्होंने अपनी एक्टिंग करियर की शुरुआत ही इसी बैनर तले बनी फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से की थी.  उनके साथ आलिया भट्ट और वरुण धवन ने भी इस फिल्म से डेब्यू किया था. इसके बाद एक्टर रातों रात काफी फेमस हो गए थे. वो धर्मा की 'हंसी तो फंसी', 'कपूर एंड संस' और 'शेरशाह' जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Advertisement
Advertisement

Advertisement