Advertisement

Taapsee Pannu जल्द बनेंगी दुल्हन, बॉयफ्रेंड संग इस खास जगह लेने वाली हैं सात फेरे? डिटेल आईं सामने

Taapsee Pannu और उनके बॉयफ्रेंड मैथियास बो 10 साल के रिलेशनशिप के बाद अब शादी करने जा रहे हैं. इसको लेकर बड़ी डिटेल सामने आई है. यहां जानें सबकुछ.

Latest News
Taapsee Pannu जल्द बनेंगी दुल्हन, बॉयफ्रेंड संग इस खास जगह लेने वाली हैं सात फेरे? डिटेल आईं सामने

Taapsee Pannu marry longtime boyfriend Mathias Boe?

Add DNA as a Preferred Source

 

बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) अपनी फिल्मों को लेकर आए दिन सुर्खियों में रहती हैं. उन्हें आखिरी बार 2023 में आई फिल्म डंकी (Dunki) में देखा गया था. राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में एक्ट्रेस पहली बार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के साथ नजर आई थीं. वहीं प्रोफेशनल लाइफ के बीच अब उनकी पर्सनल जिंदगी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. खबरें हैं कि एक्ट्र्रेस जल्द ही अपने बॉयफ्रेंड मैथियस बोई (Taapsee Pannu boyfriend Mathias Boe) के साथ सात फेरे लेने वाली हैं. 

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, तापसी पन्नू अपने बॉयफ्रेंड और बैडमिंटन खिलाड़ी मैथियास बो से शादी करने वाली हैं. दोनों 10 साल से ज्यादा समय से रिलेशनशिप में हैं. कथित तौर पर, शादी का जश्न मार्च के अंत में उदयपुर में होगा. वहीं खबरें ये भी हैं कि उनकी शादी में परिवार वाले और खास दोस्त शामिल होंगे. साथ ही किसी भी बॉलीवुड स्टार को आमंत्रित नहीं किया जाएगा. ऐसे में इस खबर के बाद एक्ट्रेस के फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं. 

कौन हैं Mathias Boe?

मैथियस बोई का बॉलीवुड इंडस्ट्री से कोई कनेक्शन नहीं है. वो स्पोर्ट्स जगत से ताल्लुक रखते हैं और एक डैनिश बैडमिंटन खिलाड़ी हैं. साथ ही वो भारतीय मेन्स डबल बैडमिंटन टीम के कोच भी हैं, उन्होंने कई बड़े मेडल भी अपने नाम किए थे. साल 2020 में मैथियस ने बैडमिंटन से संन्यास ले लिया था और वो भारत में ही रह रहे हैं.


ये भी पढ़ें: शादी को लेकर फैन ने Taapsee Pannu से पूछ लिया सवाल, एक्ट्रेस के जवाब ने कर दी बोलती बंद


पर्सनल लाइफ पर बात नहीं करती हैं Taapsee Pannu

तापसी पन्नू अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कभी पब्लिक में बात नहीं करती हैं. हालांकि वो अपने बॉयफ्रेंड के साथ आए दिन सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर करती रहती हैं. इन फिल्मों में नजर आएंगी तापसी

डंकी के बाद तापसी अब प्रतीक गांधी के साथ 'वो लड़ी है कहां' नाम की फिल्म में दिखाई देंगी. इसके अलावा वो नेटफ्लिक्स की फिल्म हसीन दिलरुबा के सीक्वल पर भी काम कर रही हैं जिसका टाइटल 'फिर आई हसीन दिलरुबा' है.  फिल्म में फिर से विक्रांत मैसी लीड रोल में नजर आएंगे.


ये भी पढ़ें: चुपके-चुपके इश्क फरमा रहे हैं ये 7 बॉलीवुड कपल, जानें किनकी शादी तक पहुंची बात


देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement