Advertisement

Rihanna ने Anant-Radhika के प्री वेडिंग सेलिब्रेशन बांधा समा, सिंगर ने अपनी परफॉर्मेंस से लगाई आग

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट(Anant Ambani Radhika Merchant Wedding) की शादी से पहले प्री वेडिंग सेलिब्रेशन में पॉपस्टार रिहाना (Rihanna) ने अपनी आवाज से समा बांध दिया है.

Latest News
Rihanna ने Anant-Radhika के प्री वेडिंग सेलिब्रेशन बांधा समा, सिंगर ने अपनी परफॉर्मेंस से लगाई आग

Rihanna 

Add DNA as a Preferred Source

इन दिनों देश के सबसे अमीर व्यक्ति यानी की मुकेश अंबानी(Mukesh Ambani) और नीता अंबानी(Nita Ambani0 के छोटे बेटे अनंत अंबानी(Anant Ambani) की शादी काफी चर्चा में है. अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट(Anant Ambani Radhika Merchant Wedding) की शादी से पहले प्री वेडिंग सेलिब्रेशन गुजरात के जामनगर में जारी है. ये सेलिब्रेशन 1 मार्च से 3 मार्च तक चलने वाला है. इस दौरान बॉलीवुड सितारों से लेकर हॉलीवुड सिंगर्स कपल की शादी में शिरकत करने के लिए पहुंचे हैं. वहीं, मोस्ट पॉपुलर पॉपस्टार रिहाना (Rihanna) भी अनंत अंबानी और राधिका की शादी में परफॉर्में करने के लिए बीते दिन जामनगर पहुंची थी. इस बीच उन्होंने कपल की प्री वेडिंग सेलिब्रेशन के लिए जबरदस्त परफॉर्मेंस दी है. 

दरअसल, सोशल मीडिया पर राधिका अनंत की ग्रैंड प्री वेडिंग सेलिब्रेशन का एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि पॉपस्टार ने अपनी परफॉर्मेंस से स्टेज पर आग लगा दी है. रिहाना ने जैसे ही स्टेज पर परफॉर्में करना शुरू किया, और अपने गानों से, अपनी आवाज से लोगों का मन मोह लिया. पॉपस्टार के गानों पर वहां मौजूद मेहमान एंजॉय करते हुए और हूटिंग करते हुए नजर आए थे. रिहाना ने स्टेज पर अपने पॉपुलर सॉन्ग रूड बॉय, पोर इट अप, डायमंड्स, वाइल्ड थिंग्स आदि समेत अपने कुछ फेमस गानों पर परफॉर्में करते हुए देखा गया. 


ये भी पढ़ें- Anant Radhika के प्री-वेडिंग फंक्शन में लगा सितारों का जमावड़ा, फुल फैमिली संग पहुंचे ये सेलेब्स


ग्रीन ड्रेस में कमाल लगीं रिहाना

रिहाना ने स्टेज पर एक शानदार परफॉर्मेंस दी और उसके साथ ही वह दिखने में भी बेहद कमाल लग रही थीं. उन्होंने स्टेज के लिए हल्के ग्रीन कलर की शिमरी बॉडीकॉन ड्रेस पहनी थी. इसके साथ ही बालों को खुला रखा था और वह अपने गानों के साथ जबरदस्त डांस मूव्स भी करते हुए नजर आई हैं. 


ये भी पढ़ें- Ambani परिवार की शादियों में ग्लैमर का तड़का लगा चुके हैं ये 4 बड़े विदेशी सिंगर्स, जानें फीस


रिहाना ने किया अंबानी परिवार का शुक्रिया अदा
वहीं, रिहाना ने अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की शादी के लिए एक स्पीच भी दी थी और उन्होंने इनवाइट करने के लिए आभार जताया था और कहा-अंबानी परिवार को धन्यवाद, मैं आज रात यहां हूं, अनंत और राधिका की शादी के सम्मान में, थैंक्यू मुझे यहां बुलाने के लिए. भगवान आपके यूनियन को आशीर्वाद दे. उन्होंने आखिर में कपल को बेस्ट दुआएं दीं और मुबारकबाद भी दी. 

देश-दुनिया की Latest News, ख़बरों के पीछे का सच, जानकारी और अलग नज़रिया. अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement