Advertisement

Pankaj Udhas की मौत से सदमे में बॉलीवुड, इन स्टार्स ने पोस्ट के जरिए जाहिर किया दुख

Pankaj Udhas Passes Away: पंकज उधास के निधन की खबर फिल्म इंडस्ट्री के लिए बड़ा सदमा बनकर आई है. कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कर शोक जाहिर किया है.

Latest News
Pankaj Udhas की मौत से सदमे में बॉलीवुड, इन स्टार्स ने पोस्ट के जरिए जाहिर किया दुख

famous Ghazal Singer Pankaj Udhas Passes Away

Add DNA as a Preferred Source

फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर और गजल गायक पंकज उधास (Pankaj Udhas Passes Away) का 73 की उम्र में निधन हो गया है. पंकज उधास के परिवार ने स्टेटमेंट जारी कर बताया है कि वो लंबे समय से बढ़ती उम्र से संबंधित बीमारी से जूझ रहे थे. जिसकी वजह से वो 26 फरवरी 2024 को दुनिया छोड़कर चले गए हैं. निधन गायक के निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री सदमे में है. फैंस के साथ-साथ कई अनुपम खेर (Anupam Kher) से लेकर समीरा रेड्डी (Sameera Reddy) तक कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने पंकज उधास को श्रद्धांजलि देते हुए इमोशनल पोस्ट शेयर किया है.

पंकज उधास के निधन की खबर पाकर एक्टर अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें वो कहते दिख रहे हैं कि 'पंकज उधास जी, क्यों चले जाते हैं कुछ लोग. रोज नहीं मिलना होता ऐसे लोगों से लेकिन जब मिले होते हैं, उसकी यादें इतनी खूबसूरत होती हैं कि जब अचानक पता चलता है कि वो अब नहीं रहे इस दुनिया में तो सारी यादें स्लो मोशन में दिमाग में चलती हैं. पंकज जी एक बेहतरीन इंसान थे. बहुत सॉफ्ट स्माइलिंग, लविंग और मैंने उन्हें हमेशा स्माइल करते हुए देखा है. इतने बेहतरीन सिंगर थे... अब चिट्ठी कभी नहीं आएगी. हम सब आपको बहुत याद करेंगे. आप ऊपर जाकर महफिल लगाइए. मेरे पिता या सतीश जी मिलें तो उन्हें कुछ जरूर सुनाइए'.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

ये भी पढ़ें- जब बंदूक की नोक पर Pankaj Udhas को सुनानी पड़ी थी गजल, क्या था वो किस्सा

इसके अलावा समीरा रेड्डी ने भी पोस्ट शेयर कर पंकज उधास को श्रद्धांजलि देते हुए एक क्लिप शेयर की है. ये क्लिप उस म्यूजिक वीडियो 'और आहिस्ता कीजिए बातें' की है, जिसे पंकज ने आवाज दी थी. सोनू निगम ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा, 'मेरे बचपन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा आज खो गया है. पंकज उधास जी, मैं आपको हमेशा याद करूंगा. यह जानकर मेरा दिल रोता है कि आप नहीं रहे. आपके होने के लिए आपका शुक्रिया... शांति'. इसके अलावा कई और सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट शेयर कर पंकज उधास को श्रद्धांजलि दी है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement