यूटिलिटी
IRCTC Food Facility: अब आप ट्रेन से यात्रा के दौरान व्हाट्सएप पर खाना ऑर्डर कर सकते हैं. फूड डिलीवरी सर्विस जूप और जियो हैप्टिक ने करार किया है.
डीएनए हिंदी: भारतीय रेलवे और भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) द्वारा यात्री सुविधाओं पर लगातार काम किया जा रहा है. पिछले कुछ महीनों में रेलवे और आईआरसीटीसी ने कई नियमों में बदलाव किए हैं जिससे यात्रियों को सफर के दौरान ज्यादा सहूलियत हो रही है. IRCTC ने एक बार फिर यात्रियों के लिए एक नई सुविधा शुरू की है. ट्रेन में यात्रा करने वाले प्रत्येक यात्री को इस सेवा के शुरू होने का लाभ मिलेगा.
ट्रेन में व्हाट्सऐप से ऑर्डर किया जाएगा खाना
जी हां नई सुविधा के तहत आप ट्रेन में सफर के दौरान व्हाट्सएप से खाना ऑर्डर कर सकेंगे. आईआरसीटीसी की फूड डिलीवरी सर्विस जूप (Zoop) और जियो हैप्टिक (Jio Haptic) ने मिलकर इस सर्विस की शुरुआत की है. अभी यह सुविधा देशभर के 100 से ज्यादा स्टेशनों पर शुरू की जा चुकी है. यात्रियों से मिली प्रतिक्रिया के आधार पर अन्य स्टेशनों पर भी यह सुविधा शुरू की जाएगी.
रीयल टाइम ट्रैकिंग सुविधा भी
ट्रेन में सफर के दौरान आप व्हाट्सएप चैटबॉट से मैसेज कर खाना ऑर्डर कर सकते हैं. खाना ऑर्डर करने के लिए यात्री को पीएनआर की जरूरत होगी. पीएनआर से ऑर्डर करने पर आपका खाना सीधे सीट पर पहुंचा दिया जाएगा. इतना ही नहीं खाना ऑर्डर करने के बाद आप उसे रियल टाइम ट्रैक भी कर सकते हैं. इसके अलावा अगर कोई दिक्कत आती है तो आप सपोर्ट टीम की मदद ले सकते हैं.
इन स्टेशनों पर मिलेगी यह सेवा
फिलहाल 100 से ज्यादा स्टेशनों पर व्हाट्सएप पर खाना ऑर्डर करने की सुविधा शुरू कर दी गई है. ये स्टेशन हैं विजयवाड़ा, वडोदरा, मुरादाबाद, वारंगल के अलावा दीन दयाल उपाध्याय, कानपुर, आगरा कैंट, टूंडला जंक्शन, बल्हारशाह जंक्शन आदि.
इस नंबर पर ऑर्डर करें
खाना ऑर्डर करने के लिए आप जूप (Zoop) से व्हाट्सएप (WhatsApp) पर मोबाइल नंबर +91-7042062070 पर चैट कर सकते हैं. साथ ही इस नंबर पर अपना खाना ऑर्डर करें.
यात्रा के दौरान व्हाट्सएप पर खाना कैसे ऑर्डर करें
यह भी पढ़ें:
Air Tickets Booking: बेहद कम दाम पर मिल रहा है फ्लाइट टिकट, जानें नया रूल
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.