Advertisement
हिंदी न्यूज़यूटिलिटी

Indian Railway New Rule: अब घर ले जा सकेंगे AC Train के तकिए और चादर, ऐसे उठाएं इस सुविधा का फायदा

कोविड महामारी के दौरान यात्रियों को चादर व तकिया नहीं दिया जाता था लेकिन अब यह सुविधा एक बार फिर शुरू कर दी गई है.

Indian Railway New Rule: अब घर ले जा सकेंगे AC Train के तकिए और चादर, ऐसे उठाएं इस सुविधा का फायदा
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: भारतीय रेलवे (Indian Railways) से प्रतिदिन दो करोड़ लोग यात्रा करते हैं. यात्रा के दौरान एसी ट्रेनों में यात्रियों को तकिया और चादर भी मिलता है. कोविड महामारी (Covid) के दौरान यह सुविधा बंद कर दी गई थी. अब एक बार फिर यह सुविधा शुरू की जा चुकी है लेकिन क्या आपको पता है कि आप यह तकिया चादर अपने घर लेकर भी जा सकते हैं. 

अगर आप अपने साथ तकिया और चादर लेकर जाना चाहते हैं तो आपको ट्रेन की टिकट बुकिंग के समय ज्यादा पैसे देंने होंगे. यात्रियों को अब चादर, कंबल और तकिए के साथ-साथ कोविड से बचाव के लिए इस्तेमाल की जाने वाली सामग्री भी उपलब्ध कराई जाएगी. सुविधा को फिर से शुरू करने के लिए यात्रियों को ट्रेनों में फिर से बिस्तर उपलब्ध कराए जाएंगे, लेकिन इसके लिए आपको शुल्क देना पड़ेगा. 

Car Safety: सीट बेल्ट को लेकर अब नहीं चलेगी कोई चालाकी, सरकार ने तैयार किया यह प्लान

दरअसल, ट्रेन में तकिया और चादर का इस्तेमाल करने से पहले आपको पहले 300 रुपए फीस देनी पड़ेगी. तब जाकर आपको एक कंबल और दो चादरें दी जाएंगी. खास बात यह है कि वहीं  आपको बता दें एक चादर की कीमत 40 रुपए, कंबल के लिए 180 रुपए और तकिए के लिए 70 रुपए कीमत है. यही नहीं, आप सफर के बाद आप इन्हें घर भी ले जा सकते हैं. 

बिहार के रोहतास में मालगाड़ी के 20 डिब्बे पटरी से उतरे, ट्रेनों का संचालन प्रभावित

आपको बता दें कि कोविड महामारी के दौरान यात्रियों को सलाह दी गई थी कि वे अपने तकिए या चादर स्वयं लेकर आएं जिससे उन्हें एसी कोच में ठंड का सामना न करना पड़े. वहीं कोविड के कम होने के बाद ही इस सर्विस को एक बार फिर से शुरू किया गया है जिससे अब यात्रियों को रेलवे द्वारा ही तकिए और चादर उपलब्ध कराए जाते हैं. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement