Advertisement

Share Market: बाजार की चाल पड़ी धीमी, Nifty 110.90 अंक टूटा

आज लगातार तीसरे दिन शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली है. Nifty 110.90 अंक टूटकर 17827.50 के स्तर पर पहुंच गया.

Share Market: बाजार की चाल पड़ी धीमी, Nifty 110.90 अंक टूटा
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बाजार में कल लगातार दूसरे दिन मुनाफावसूली देखने को मिली. कमजोर ग्लोबल संकेतों और क्रूड की कीमतों में उबाल के बीच सेंसेक्स और निफ्टी कल यानी 19 जनवरी को 1 फीसदी टूटकर बंद हुए. देखा जाए तो कल बाजार की शुरुआत ही कमजोरी के साथ ही हुई थी और कारोबारी सत्र के आगे बढ़ने के साथ कमजोरी भी बढ़ती गई और आखिरी में दिन के निचले स्तर पर बंद हुई. कारोबार के आखिर में सेंसेक्स 656.04 अंक यानी 1.08% की गिरावट के साथ 60,098.82 के स्तर पर बंद हुआ था. वहीं निफ्टी 174.65 अंक यानी 0.96% टूटकर 17,938.40 के स्तर पर बंद हुआ था. हालांकि आज बाजार (Share Market) में यह गिरावट और बढ़ गई है. निफ्टी (Nifty) 17850 के नीचे फिसला है. सेंसेक्स (Sensex) 428.59 अंक यानी 0.71% की गिरावट के साथ 59670.23 के स्तर पर कारोबार कर रहा है. निफ्टी 110.90 अंक यानी 0.62% टूटकर 17827.50 के स्तर पर कारोबार कर रहा है. आईटी (IT), ऑयल एवं गैस (oil & gas), फार्मा (pharma) और कैपिटल गुड्स (capital goods) के शेयरों में बिकवाली देखने को मिल रहा है. 

बाजार में क्यों आ रही गिरावट?

बाजार में कमजोरी आने के पीछे एक्सपर्ट्स का मानना है कि बढ़ती महंगाई और उसके चलते बॉन्ड यील्ड में हो रही बढ़ोतरी, पश्चिम एशिया में बढ़ते जियोपॉलिटिकल तनाव और इसके चलते कच्चे तेल की कीमतों में आए जोरदार उछाल ने बाजार सेटिमेंट को चोट पहुंचा रहे हैं. इसके अलावा एफआईआई (FII) की सेलिंग ने भी बाजार का मूड खराब किया है.

यह भी पढ़ें:  Bajaj Finance Q3 Results:नेट प्रॉफिट में हुआ 84.4% की वृद्धि, AUM बढ़कर 1.3 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

आज इन शेयरों में हो सकती है कमाई 

Gujarat Gas: वर्तमान स्तर पर खरीदें , टार्गेट 715-725 रुपये, स्टॉपलॉस 675 रुपये

United Phosphorus Ltd (UPL): वर्तमान स्तर पर खरीदें , टार्गेट 830-840 रुपये, स्टॉपलॉस 790 रुपये

State Bank of India (SBI): 516 रुपये के स्तर पर खरीदें, टार्गेट 530 रुपये, स्टॉपलॉस 507 रुपये

Tata Motors: 521 रुपये के स्तर पर खरीदें, टार्गेट 537 रुपये, स्टॉपलॉस 513 रुपये

IIFL Securities के अनुज गुप्ता की इंट्राडे कॉल्स

Indian Oil Corporation (IOC): 124 रुपये के स्तर पर खरीदें, टार्गेट 130 रुपये, स्टॉपलॉस 120 रुपये

GMR Infrastructure: 43 रुपये के स्तर पर खरीदें, टार्गेट 49 रुपये, स्टॉपलॉस 40 रुपये

Just dial: 903 रुपये के स्तर पर खरीदें. टार्गेट 1350 रुपये, स्टॉपलॉस 870 रुपये 

यदि आप इंट्राडे में इन शेयर्स में निवेश करते हैं तो अच्छा खासा मुनाफा हो सकता है. 

यह भी पढ़ें:  राकेश झुनझुनवाला ने Tata Group के एक और मल्टीबैगर स्टॉक में हिस्सेदारी बढ़ाई

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement