Advertisement
हिंदी न्यूज़पर्सनल फाइनेंस

Mutual Fund का 15 X 15 X 15 Rule आपको बना सकता है करोड़पति, जानिए कैसे

Mutual Fund में निवेश करने के लिए आप '15-15-15′ को फॉलो कर सकते हैं. इससे आपके पास बिना परेशानी के अच्छा फंड तैयार हो जाएगा.

Latest News
Mutual Fund का 15 X 15 X 15 Rule आपको बना सकता है करोड़पति, जानिए कैसे

Mutual Fund

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: कई लोग शेयर बाजार में निवेश तो करना चाहते हैं लेकिन जानकारी नहीं होने की वजह से निवेशक स्टॉक मार्केट में निवेश करने से कतराते हैं. हालांकि आगा आपको स्टॉक मार्केट में निवेश करना है और मुनाफा भी कमाना है तो म्यूचुअल फंड (Mutual Fund) में निवेश करके भी मुनाफा कमा सकते हैं. म्यूचुअल फंड जितना जोखिम भरा है उतना ही ये रिटर्न भी करता है. निवेशक म्यूचुअल फंड में निवेश करके आसानी से 1 करोड़ रुपये का फंड तैयार कर सकता है.एक करोड़ रुपये का फंड तैयार करने के लिए आपको कुछ नियमों को फॉलो करना होगा. यानी '15-15-15′ के फार्मूले के अपनाना होगा. इस नियम से आपको निवेश (Investment) और बचत (Saving) दोनों में मदद मिलेगी.

क्या होता है 15-15-15 रूल

‘15-15-15’ को तीन बार लिखा गया है. यानी इसमें निवेश की अवधि और मासिक बचत और होने वाले मुनाफे को बताया गया है. यह एक ग्रोथ रेट (Growth Rate) है. इस नियम के मुताबिक आपको 15 साल के लिए हर महीने 15 हजार रुपये का निवेश करना होगा. इसपर अनुमान के मुताबिक सालाना 15 प्रतिशत का इंटरेस्ट मिलेगा जिससे 15 साल बाद आपके पास करोड़ रुपये से ज्यादा का फंड तैयार हो जाएगा.
 
15-15-15 का फॉर्मूला

15- ग्रोथ रेट
15- निवेश की अवधि
15- सेविंग का मंथली अमाउंट

उदाहरण के तौर पर ले लीजिये कि आप हर महीने 15 हजार रुपये 15 साल के लिए निवेश कर रहे हैं. अब आपने 15 साल में कुल 27 लाख रुपये जमा किए जिसपर सालाना 15 प्रतिशत ब्याज मिलने के मुताबिक आपको 73 लाख रुपये का अतिरिक्त रिटर्न मिला. यानी महज 23 लाख के निवेश पर आपके पास 1 करोड़ रुपये का फंड तैयार हो गया.

कैसे मिलेगा 1 करोड़ रुपये का फंड?

सालाना 15 प्रतिशत का रिटर्न थोड़ा मुश्किल हो सकता है लेकिन ये निवेश आपको लॉन्ग टर्म में 12 प्रतिशत की बढ़ोतरी दे सकता है. अगर आप 15 प्रतिशत का रिटर्न चाहते हैं तो आपको SIP में निवेश करना होगा. एक तरीके से निवेश करने पर आसानी से आप एक करोड़ रुपये का फंड तैयार कर सकते हैं.


यह भी पढ़ें:  Mutual Fund Calculator: अगर आप भी 40 की उम्र में बनना चाहते हैं करोड़पति, हर महीने इतना करें निवेश

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement