बिजनेस
भारत में बैंकों के लिए अगला लंबा वीकेंड अगस्त में है. बैंक क्रमश: दूसरे शनिवार, रविवार और स्वतंत्रता दिवस के कारण 13 अगस्त, 14 और 15 अगस्त (शनिवार, रविवार और सोमवार) को लगातार तीन दिन बंद रहेंगे.
डीएनए हिंदी: जब कोई अवकाश दूसरे या चौथे शनिवार के बाद सोमवार या शुक्रवार को पड़ता है, तो इसे एक लंबा वीकेंड कहा जाता है. भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) ने भारत में प्रत्येक महीने के लिए बैंक हॉलिडे की एक लिस्ट (Bank Holiday List) भी दी हुई है. आरबीआई ने बैंक हॉलिडे को तीन कैटेगिरी में बांटा हुआ है. जिसमें राज्य-विशिष्ट, धार्मिक अवकाश और राष्ट्रीय उत्सव. बैंक ग्राहकों को अगर बैंक जाना है तो इसके लिए पहले से प्लान करना होगा क्योंकि लंबे बैंक हॉलिडे (Longest Bank Holiday Weekend) की वजह से उन्हें काफह असुविधा का भी सामना करना पड़ सकता है. आइए आपको भी बताते हैं कि देश में अगला सबसे लंबा बैंक हॉलिडे या बैंक हॉलिडे वीकेंड कब पड़ रहा है.
ये है देश का अगला सबसे लंबा बैंक हॉलिडे वीकेंड
भारत में बैंकों के लिए अगला लंबा वीकेंड अगस्त में है. बैंक क्रमश: दूसरे शनिवार, रविवार और स्वतंत्रता दिवस के कारण 13 अगस्त, 14 और 15 अगस्त (शनिवार, रविवार और सोमवार) को लगातार तीन दिन बंद रहेंगे. स्वतंत्रता दिवस के दिन पूरे देश में बैंक बंद होंगे. इस दिन को पूरे देश में राष्ट्रीय त्योहार के रूप में मनाया जाता है. अगर बात उत्तर प्रदेश की करें तो यहां पर चार दिनों का वीकेंड होने वाला है, क्योंकि 12 अगस्त (गुरुवार) को रक्षा बंधन के दिन बैंक बंद रहेंगे.
यह भी पढ़ें:- भूल जाएंगे SBI और HDFC Bank, यहां हो रही है RD पर सबसे ज्यादा कमाई
ऑनलाइन ट्रांजेक्शंस रहेंगे जारी
हालांकि, अधिकांश वित्तीय लेनदेन मोबाइल बैंकिंग और नेट बैंकिंग के माध्यम से पूरे किए जा सकते हैं. ऐसी छुट्टियों के बारे में पता होना समझदारी होगी क्योंकि लंबे सप्ताहांत के कारण एटीएम में नकदी की कमी हो सकती है, और यदि आपको चेक जमा करने आदि जैसे लेनदेन करने की आवश्यकता होती है तो शाखाएं बंद हो जाएंगी.
यह भी पढ़ें:- इन बैंकों में महंगाई को मात देने वाला मिल रहा है रिटर्न, सीनियर सिटीजंस की होगी धांसू कमाई
अगस्त में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक
यह भी पढ़ें:- टाटा ग्रुप की सबसे बड़ी कंपनी ने कुछ ही मिनटों में गंवाए करीब 52 हजार करोड़ रुपये
वीकेंड हॉलिडे
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.