चुनाव
Samajwadi Party Candidate List: सपा की लिस्ट में मुरादाबाद जिले की सभी 6 विधानसभा सीटों पर मुस्लिम उम्मीदवारों को उतारा गया है.
डीएनए हिंदी. समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए 159 उम्मीदवारों के नाम की एक और लिस्ट का ऐलान कर दिया है. सपा की इस सूची के अनुसार, अखिलेश यादव मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे. इस सूची में आजम खान, उनके बेटे अब्दुल्ला आजम और शिवपाल यादव के नाम का भी ऐलान किया गया है.
सपा का टिकट पाने वालों में बृजेश प्रजापति (बांदा के तिंदवारी से), रोशन लाल वर्मा (शाहजहांपुर के तिलहर से) और भगवती सागर (घाटमपुर सीट) शामिल हैं. भगवती सागर कानपुर के बिल्हौर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के मौजूदा विधायक थे.
हाल ही में कांग्रेस छोड़कर सपा में आईं सुप्रिया ऐरन को बरेली कैंट से पार्टी उम्मीदवार बनाया गया है. कांग्रेस ने पहले ही उन्हें बरेली कैंट से पार्टी का उम्मीदवार घोषित कर दिया था. सुप्रिया बरेली की पूर्व मेयर रह चुकी हैं.
पढ़ें- Punjab Elections: इमरान ने की थी सिद्धू को मंत्री बनाने की 'सिफारिश'! कैप्टन ने किया खुलासा
हरदोई से, पार्टी ने अनिल वर्मा को मैदान में उतारा है. सपा ने अपने मौजूदा विधायक मनोज पांडे को ऊंचाहार से मैदान में उतारने का फैसला लिया है. सोशल मीडिया में ऐसी खबरें थीं कि स्वामी प्रसाद मौर्य के सपा में शामिल होने के बाद उनके पुत्र उत्कर्ष मौर्य को इस सीट से पार्टी का उम्मीदवार बनाया जा सकता है.
पढ़ें- UP Elections: Akhilesh को फिर झटका! एक और विधायक BJP में शामिल
लिस्ट में ये हैं बड़े नाम