चुनाव
Ghatlodia Assembly Constituency Result: गुजरात की इस सीट पर मतों की गिनती जारी है. इस सीट पर अब तक दो बार चुनाव हुआ है जिसमें बीजेपी को जीत मिली है.
डीएनए हिंदीः गुजरात चुनाव की मतगणना (Gujarat Election result 2022) मतों की गिनती पूरी हो चुकी है. इस बार गुजरात की सबसे हॉट सीट घटलोडिया (Ghatlodiya Assembly Seat) काफी चर्चा में रही है. इस सीट से सीएम भूपेंद्र पटेल (Bhupendra Patel) चुनाव मैदान में उतरे और उन्होंने जीत हासिल की. उन्हें 1,38,050 वोट मिले जिसे आप उनके प्रति जनता प्यार और समर्थन कह सकते हैं.
Assembly Election Result 2022 Live: कौन जीत रहा है हिमाचल और गुजरात
2017 में भूपेंद्र पटेल ने दर्ज की थी जीत
2017 के विधानसभा में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने यहां से जीत दर्ज की थी. 2017 के विधानसभा चुनाव में भूपेंद्र पटेल ने कांग्रेस उम्मीदवार शशिकांत पटेल को एक लाख 17 हजार से ज्यादा मतों हराया था. पहली बार विधायक बने भूपेंद्र पटेल को बीजेपी ने अब होने जा रहे चुनाव से 15 महीने पहले राज्य का मुख्यमंत्री बना दिया था. इस बार कांग्रेस ने यहां से अमीबेन याज्ञनिक को टिकट दिया है. वहीं, आम आदमी पार्टी ने विजय पटेल को मैदान में उतारा है.
2012 में आनंदी बेन ने जीता था चुनाव
2012 में इस सीट से आनंदी बेन को बीजेपी ने चुनाव मैदान में उतारा था. आनंदी बेन ने कांग्रेस के रमेश भाई पटेल को 1.10 लाख वोटों के भारी अंतर से हराया था. तब कुल 9 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था लेकिन बीजेपी और कांग्रेस को छोड़कर सभी की जमानत जब्त हो गई. घाटलोडिया पाटीदार बहुल इलाका है. साथ ही रबारी समाज का भी यहां दबदबा है.
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.