चुनाव
Himachal Pradesh Gujarat Assembly Election Live Counting: गुजरात और हिमाचल प्रदेश में किसको मिलेगी सत्ता, ये आज दोपहर तक साफ हो जाएगा.
डीएनए हिंदी: हिमाचल प्रदेश और गुजरात में वोटों की गिनती शुरू हो गई है. थोड़ी देर में रुझान आने शुरू हो जाएंगे. गुजरात में पिछले 27 सालों से काबिज बीजेपी के सामने इस बार कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के रूप में डबल चुनौती है. हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस को उम्मीद है कि रवायत जारी रहेगी और इस बार वहां सरकार बदल जाएगी. गुजरात में 182 विधानसभा सीटें हैं और बहुमत के लिए कुल 92 सीटें हैं. वहीं, हिमाचल प्रदेश में 68 सीटें हैं और सरकार बनाने के लिए 35 सीटों पर जीत की दरकार है. एग्जिट पोल्स में गुजरात में बीजेपी को बंपर बहुमत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है. वहीं, हिमाचल प्रदेश में मामला काफी रोचक है. कई एग्जिट पोल्स में दिखाया गया है कि हिमाचल प्रदेश में काफी रोचक जंग होने वाली है. गुजरात में आम आदमी पार्टी की एंट्री से कई सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला होने की उम्मीद भी जताई गई है. हालांकि, बीजेपी के तमाम नेता AAP को गुजरात में सिरे से खारिज कर रहे हैं.
गुजरात के वीरमगाम विधानसभा सीट पर बीजेपी के हार्दिक पटेल आगे चल रहे हैं, कांग्रेस नेता लाखाभाई भारवाड़ पीछे.
#GujaratElections | BJP's Hardik Patel (in file photo) leading in the Viramgam Assembly seat, Congress leader Lakhabhai Bharwad trailing pic.twitter.com/5hJvwdNWTf
— ANI (@ANI) December 8, 2022
हिमाचल प्रदेश में सभी 68 सीटों पर मतगणना जारी है. रुझानों में कांग्रेस-बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर दिख रही है. बीजेपी 34 और कांग्रेस 33 सीटों पर आगे चल रही है. जबकि AAP अभी तक खाता भी नहीं खोल पाई है. एक सीट पर अन्य आगे है.
Counting of votes on 68 seats in Himachal Pradesh Assembly elections underway
— ANI (@ANI) December 8, 2022
Visuals from Govt Girls' Sr Sec School, Shimla pic.twitter.com/mHN3F90Obr
गुजरात में 182 विधानसभा सीटें हैं. राज्य में 1 और 5 दिसंबर को दो चरणों में मतदान हुआ था. गुजरात में ज्यादातर एग्जिट पोल बीजेपी की सरकार बनते दिखा रहे हैं. जबकि हिमाचल में कांग्रेस की बाजी मारती दिख रही है. हालांकि, इस बार सबकी नजर गुजरात में आम आदमी पार्टी पर भी है, क्योंकि पहली बार चुनाव लड़ रही AAP बीजेपी का खेल बिगाड़ सकती है.
हिमाचल में भी वोटों की गिनती सुबह 8 बजे शुरू होगी. मतगणना केंद्रों के बाहर भारी तादाद में सुरक्षाबल तैनात कर दिए गए हैं.
Shimla, HP | Counting of votes for Himachal Pradesh assembly elections will begin at 8 am. Outside visuals from counting centre, Government Girls Senior Secondary School pic.twitter.com/oNntMmLbG7
— ANI (@ANI) December 8, 2022
गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती सुबह 8 बजे शुरू होगी. एलडी इंजीनियरिंग कॉलेज के मतगणना केंद्र के बाहर सुरक्षा कड़ी.
Ahmedabad, Gujarat | The counting of votes for the Gujarat Assembly elections will begin at 8 am. Outside visuals from counting centre at LD Engineering College pic.twitter.com/YPS7tIh2Jn
— ANI (@ANI) December 8, 2022