Advertisement

Funny Video: कड़ी मेहनत के बाद बाइक पर बैठा शराबी, फिर हुआ कुछ ऐसा

शख्स नशे में इधर=उधर झूमता हुआ जमीन पर गिर जाता है. बड़ी मुश्किल से दुबारा खड़ा होता है और बाइक पर बैठ जाता है लेकिन फिर...

Funny Video: कड़ी मेहनत के बाद बाइक पर बैठा शराबी, फिर हुआ कुछ ऐसा
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: नशे में किसी के लिए कोई आसान काम करना भी बहुत बड़ा पहाड़ चढ़ने जैसा लगता है. अगर इंसान शराब पी लें तो उसके लिए सीधा चलना तक मुश्किल हो‌ जाता है. ऐसे में उससे काम की तो क्या ही उम्मीद की जाए? शराब स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है ये बताने वाली बात नहीं है, ये सभी जानते हैं लेकिन फिर भी कुछ लोग महफिल में बैठकर गले से ऊपर तक तर हो जाते हैं. बाद में भले ही इनका मजाक बन जाए. सोशल मीडिया से हाल ही में एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें दो शराबी को बाइक पर जाने के लिए संघर्ष करते हुए देखा जा सकता है. 

वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि एक शख्स बाइक पर बैठा हुआ है. वह दूसरे शख्स के बाइक पर बैठने का इंतजार कर रहा है ताकि दोनों वहां से जा सके. हालांकि दूसरे शख्स को बाइक पर बैठना किसी पहाड़ पर चढ़ने जैसा लगता है. वह नशे में इधर-उधर झूमता हुआ जमीन पर गिर जाता है. बड़ी मुश्किल से दोबारा खड़ा होता है और बाइक पर बैठ जाता है. इतने में ही बाइक पर बैठे शख्स का बैलेंस बिगड़ जाता है और दोनों बाइक लेकर जमीन पर गिर पड़ते हैं.

ये भी पढ़ें - लाखों खर्च कर इस महिला ने होठों का किया ऐसा हाल, डॉक्टरों की चेतावनी के बावजूद भी नहीं आती बाज

ये भी पढ़ें -  छात्रों की भीड़ ने गर्भवती कुतिया को पीट-पीट कर मार डाला, वीडियो वायरल

वीडियो को ट्विटर पर Jaiky Yadav नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. कैप्शन में लिखा है, "बाइक पर बैठने के लिए कितनी मेहनत कर रहा है युवक असल में यहीं संघर्ष होता है." वीडियो को खबर लिखे जाने तक 2 लाख 89 हजार से ज्यादा यूजर्स देख चुके हैं. 9 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को लाइक किया है. वीडियो पर लोगों के मजेदार रिएक्शन आ रहे हैं एक यूजर ने लिखा, "हम तो गिरेंगे तुम्हें भी ले गिरेंगे."

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement