Advertisement

Jammu and Kashmir BSF Bus Accident: हंसते-गाते जा रहे थे BSF के जवान, बडगाम में गहरी खाई में गिरी बस, 4 शहीद और 28 घायल

Jammu and Kashmir BSF Bus Accident: अब तक मिली जानकारी के हिसाब से बस में 36 जवान सवार थे, जो रुटीन पोस्टिंग पर इधर से उधर ट्रांसफर हो रहे थे.

Latest News
Jammu and Kashmir BSF Bus Accident: हंसते-गाते जा रहे थे BSF के जवान, बडगाम में गहरी खाई में गिरी बस, 4 शहीद और 28 घायल

Jammu ANd Kashmir Assembly Elections 2024 के दूसरे चरण के लिए ड्यूटी पर जा रहे BSF जवानों की बस बडगाम इलाके में खाई में गिर गई है.

Add DNA as a Preferred Source

Jammu and Kashmir BSF Bus Accident:

जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के बीच कड़ी सुरक्षा के माहौल में बड़ा हादसा हुआ है. सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों से भरी हुई एक बस कश्मीर घाटी के बड़गाम इलाके में गहरी खाई में गिर गई है. शुक्रवार शाम को पुलवामा जिले के बडगाम इलाके के ब्रिल गांव में हुए इस हादसे के समय बस में 36 बीएसएफ जवान सवार थे, जिनमें से 4 की मौत हो गई है और 28 अन्य घायल हुए हैं. सभी घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. ये जवान रुटीन पोस्टिंग पर इधर से उधर ट्रांसफर हो रहे थे. अभी और ज्यादा जानकारी का इंतजार किया जा रहा है. हादसे के पीछे किसी तरह की साजिश की बात अभी तक किसी अधिकारी की तरफ से नहीं कही गई है, लेकिन घाटी में पिछले दिनों फिर से एक्टिव हुए आतंकियों का इस दुर्घटना में हाथ होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है.

चुनाव ड्यूटी के लिए जा रहे थे जवान

जम्मू-कश्मीर पुलिस (Jammu and Kashmir Police) के मुताबिक, बीएसएफ के जवानों की ड्यूटी विधानसभा चुनाव में सुरक्षा के लिए लगाई गई है. चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के लिए बीएसएफ की G/124 बटालियन के जवानों की एक कंपनी की ड्यूटी खानसाहिब पुलिस स्टेशन में वाटरहाल पुलिस चौकी इलाके में लगी थी. ये जवान 7 बसों में सवार होकर जा रहे थे. हादसे का शिकार हुई 52 सीटर बस भी इसी काफिले का हिस्सा थी, जिसमें 36 जवान सवार थे. बडगाम के ब्रिल गांव के पास साम करीब 5 बजे बस के ड्राइवर ने अचानक कंट्रोल खो दिया और बस सीधे 40 फीट गहरी खाई में जा गिरी. 

तत्काल शुरू हो गया ऑपरेशन

बीएसएफ के जवानों ने तत्काल अपने साथियों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपेशन शुरू कर दिया. सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीमें भी मौके पर पहुंच गई. घायलों को बस से निकालने के बाद तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस दौरान 3 जवान शहीद हो गए हैं. अभी तक बीएसएफ की तरफ से इस हादसे पर कोई भी आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है. सूत्रों के मुताबिक, हादसे के कारणों की जांच के आदेश दे दिए गए हैं.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement