Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

इंडिया इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ बोस्टन में 'नवरस कथा कोलाज' को मिला बेस्ट सोशल फिल्म अवार्ड

प्रवीण हिंगोनिया की ‘नवरस कथा कोलाज’ फिल्म 58 अवार्ड्स जीतने चुकी है और अब उसे भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में बेस्ट सोशनल फिल्म का पुरस्कार भी मिला है.

इंडिया इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ बोस्टन में 'नवरस कथा कोलाज' को मिला बेस्ट सोशल फिल्म अवार्ड

नवरस कथा कोलाज टीम

Add DNA as a Preferred Source

58 नेशनल व इंटरनेशनल अवार्ड विनिंग निर्माता प्रवीण हिंगोनिया और एसकेएच पटेल की अपकमिंग हिंदी फीचर फिल्म “नवरस कथा कोलाज” हाल ही में प्रवीण हिंगोनिया को बोस्टन के IIFFB (इंडिया इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ बोस्टन) में फिल्म नवरस कथा कोलाज के लिए "बेस्ट सोशल फिल्म" का अवॉर्ड मिला है.

खास बात ये है कि इस फिल्म ने रिलीज़ से पहले ही 58 राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार अपने नाम कर लिए थे. प्रोड्यूसर, डायरेक्टर, लेखक और अभिनेता प्रवीण हिंगोनिया ने एक ही फिल्म में कई किरदार निभाए हैं. अपनी डेब्यू फिल्म नवरस कथा कोलाज में प्रवीण ने एक-दो नहीं बल्कि नौ अलग-अलग किरदार निभाने की चुनौती को स्वीकार कर एक रिकॉर्ड बना दिया है. जहां कमल हासन और संजीव कुमार जैसे दिग्गजों ने 9-10 किरदार निभाए हैं.

इस फिल्म ने रिलीज़ से पहले ही 58 राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार अपने नाम कर लिए हैं. प्रोड्यूसर एस.के.एच. पटेल के साथ मिलकर प्रवीण हिंगोनिया नवरस कथा कोलाज का प्रचार देश भर में कर रहे हैं. वे वाघा बॉर्डर, गोल्डन टेंपल, जलियांवाला बाग, खटकर कलां (शहीद भगत सिंह का गांव), अहमदाबाद, बरेली और अन्य कई ऐतिहासिक स्थलों पर जाकर फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं. इस यात्रा के दौरान प्रवीण हिंगोनिया जनता से मिल रहे हैं और फिल्म के कॉन्सेप्ट और उनके नौ अलग-अलग किरदारों के लिए शानदार प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं.

फिल्म के ट्रेलर को भी खासकर भारतीय सेना के जवानों ने काफी सराहा है. नवरस कथा कोलाज 18 अक्टूबर 2024 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है. प्रवीण हिंगोनिया, अपनी टीम जिसमें अतुल श्रीवास्तव, अलका अमीन, स्वर हिंगोनिया आदि शामिल हैं, के साथ इस फिल्म के सामाजिक संदेश के प्रति जागरूकता फैलाने में जुटे हुए हैं. इस फिल्म में शिबा चड्ढा, अतुल श्रीवास्तव, अलका अमीन, सुनीता राजवार, परितोष त्रिपाठी, शाजी चौधरी, दयानंद शेट्टी, नीलू कोहली, रेवती पिल्लई, सुनीता जी, महेश शर्मा, प्राची सिन्हा, अमरदीप झा और स्वर हिंगोनिया जैसे कलाकारों ने भी अभिनय किया है.

स्वरध्रुपद प्रोडक्शन्स के बैनर तले प्रवीण हिंगोनिया और एस.के.एच. पटेल द्वारा निर्मित तथा अभिषेक मिश्रा द्वारा सह-निर्मित यह फिल्म एक माइल स्टोन शामिल हो सकती है.

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement