Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

Pigmentation Remedy: चेहरे की जिद्दी झाइयों का सफाया करेगा आलू, यहां जानें इस्‍तेमाल करने के 3 तरीके

Potato For Pigmentation: चेहरे की झाइयों के कारण सुंदरता में कमी आती हैं. ऐसे में इन्हें दूर करने के लिए आलू का इस्तेमाल कर सकते हैं.

Latest News
Pigmentation Remedy: चेहरे की जिद्दी झाइयों का सफाया करेगा आलू, यहां जानें इस्‍तेमाल करने के 3 तरीके

Potato For Remove Pigmentation And Dark Spots

Add DNA as a Preferred Source

Pigmentation Remedies: चेहरे की झाइयां और दाग-धब्बे सुंदरता को कम करते हैं. लोग दाग-धब्बों को हटाने के लिए कई सारे नुस्खे (Dark Spots Remedy) अपनाते हैं. इन्हें हटाने के लिए तो एक बार को आसान है लेकिन झाइयां यानी पिगमेंटेशन को दूर (Potato Benefits For Skin) करना बहुत ही मुश्किल होता है. अगर फेस की झाइयों को दूर करना चाहते हैं तो आलू का इस्तेमाल (Potato For Pigmentation) कर सकते हैं. यह झाइयों और दाग-धब्बों को हटाने में लाभकारी है. चलिए आपको बताते हैं कि चेहरे की झाइयों (Dark Spots And Pigmentation) को कैसे दूर कर सकते हैं.

झाइयों को दूर करने के लिए ऐसे इस्तेमाल करें आलू (Potato For Remove Pigmentation And Dark Spots)
आलू और नींबू (Potato And Lemon For Skin)

नींबू में विटामिन सी होता है जो स्किन के लिए लाभकारी है. इसका इस्तेमाल चेहरे से झाइयां दूर करने के लिए कर सकते हैं. आलू और नींबू को स्किन पर लगाने के लिए एक आलू को कद्दूकस करके रस निकाल लें. आलू के रस में नींबू का रस मिलाएं. इसे लगाने के करीब 20 मिनट बाद फेस को गुनगुने पानी से धो लें. यह झाइयों और दाग-धब्बों को दूर करेगा.


कम उम्र में बालों का झड़ना बना न दें गंजा, Hair Fall को रोकने के लिए अपनाएं ये टिप्स


आलू और एलोवेरा (Potato And Aloe Vera For Skin)
एलोवेरा जेल स्किन के लिए अच्छा होता है. कई स्किन केयर प्रोडक्ट्स में भी इसे मिक्स किया जाता है. आलू के साथ इस जेल का सीधे इस्तेमाल कर सकते हैं. आलू के साथ इसका इस्तेमाल करने के लिए एक बाउल में एलोवेरा का जेल और आलू का रस मिलाएं. इसे चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट बाद चेहरा धो लें. 

आलू और दही (Potato And Curd For Skin)
स्किन केयर के लिए और चेहरे की झाइयों को दूर करने के लिए आलू और दही को मिक्स करके इस्तेमाल कर सकते हैं. दही में लैक्टिक एसिड होता है जिसे आलू के रस के साथ इस्तेमाल करने से फायदा मिलता है. आलू और दही का प्रयोद करने के लिए एक बाउल में 3-4 चम्मच आलू का रस लें और इसमें  2 चम्मच दही मिलाएं. इन दोनों को अच्छे से मिक्स करके चेहरे पर लगाएं और करीब 15-20 मिनट बाद चेहरा धो लें. इन उपायों को करने से चेहरे से झाइयां गायब होंगी और निखार आएगा. 

Disclaimer: यह लेख केवल आपकी जानकारी के लिए है. इस पर अमल करने से पहले अपने विशेषज्ञ डॉक्टर से परामर्श लें.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement