Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

World Heart Day: खाएं डार्क चॉकलेट और बिल्ली पालने से हेल्दी रहेगा आपका दिल, जानें कुछ रोचक बातें

World heart day के दिन हम आपको दिल से जुड़े कुछ रोचक तथ्य बता रहे हैं, जिसे जानकर आपको हैरानी होगी लेकिन ये तथ्य काम के हैं

World Heart Day: खाएं डार्क चॉकलेट और बिल्ली पालने से हेल्दी रहेगा आपका दिल, जानें कुछ रोचक बातें
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: World Heart Day- आज विश्व हृदय दिवस के दिन हम आपको दिल से जुड़े कुछ तथ्य बताएंगे, कुछ रोचक बातें जो काम की भी हैं लेकिन आपको पता नहीं होंगी. आजकल दिल की बीमारियां बढ़ती जा रही हैं, युवा और महिलाओं में हार्ट अटैक (Heart Attack) का खतरा ज्यादा हो रहा है. ऐसे में दिल का खयाल रखना और दिल के स्वास्थ्य की देखभाल बहुत जरूरी है. 

जब अचानक ही हृदय की किसी मांसपेशी में खून का संचार बंद हो जाता है, या धमनियों में ऑक्सीजन पहुंचना बंद हो जाता है, तब जाकर हार्टअटैक आता है. दूसरी ओर कार्डियक अरेस्ट में हृदय खून का संचार ही पूर्ण रूप से बंद कर देता है. कार्डियक अरेस्ट में किसी भी हिस्से को खून नहीं पम्प होता है और सांस अटकने लगती है.

यह भी पढ़ें- यह भी पढ़ें- कोलेस्ट्रॉल लेवल ठीक रखने के लिए सुबह सुबह खाएं ये नाश्ता 

आईए जानते हैं कुछ रोचक बातें (Interesting Facts about Heart)

  • दिल को स्वस्थ रखती हैं डार्क चॉकलेट, अगर रोजाना लेकिन सीमित मात्रा में डार्क चॉकलेट खाती हैं तो दिल स्वस्थ रहता है
  • हमारा दिल एक दिन में एक लाख से ज्यादा बार धड़कता है,आम तौर पर 2000 गैलन खून पंप करता है 
  • महिलाओं का दिल पुरुषों की तुलना में 8 बार ज्यादा धड़कता है 
  • नवजात शिशु की धड़कन सबसे तेजी से धड़कती है,एक मिनट में 70-160 बार धड़क सकता है 
  • बिल्ली पालने से दिल की बीमारी का खतरा कम हो जाता है.  
  • दिल शरीर से बाहर निकालने के बाद भी धड़कता रहता है क्योंकि इसके पास अपने इलेक्ट्रिकल प्रभाव होते हैं.

यह भी पढ़ें- दिल का खयाल रखते हैं ये बीज, जानें कैसे सेवन करें 

दिल का बचाव कैसे करें (How to Save Your Heart)

खाने में नमक का प्रयोग कम करें 
मादक पदार्श,नशीली चीजें कम लें 
भोजन में पोषण हो 
शुगर और कोलस्ट्रॉल और बीपी कंट्रोल रहे 
वॉकिंग और योगा करें 
तेल की चीजों से परहेज करें और हेल्दी खाएं
हार्ट को ऑक्सीजन पहुंचता रहे, सांस की एक्सरसाइज करें 
बादाम और पिस्ता खाएं

डायबिटीक मरीजों के लिए पेट की समस्याएं बन सकती है खतरे की घंटी,जानिए कैसे

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.) 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement