Advertisement
हिंदी न्यूज़लेटेस्ट न्यूज

Viral Video: बुजुर्ग कश्मीरी महिला ने बोली ऐसी शानदार अंग्रेजी, क्यूटनेस देख लोग बोले- 'दिन बना गया'

वीडियो में दादी मां की क्यूटनेस देख हर कोई उनका फैन हो गया है. कमेंट सेक्शन में लोग उनकी सराहना कर रहे हैं.

Viral Video: बुजुर्ग कश्मीरी महिला ने बोली ऐसी शानदार अंग्रेजी, क्यूटनेस देख लोग बोले- 'दिन बना गया'
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में एक बुजुर्ग कश्मीरी महिला अपने नए अंग्रेजी कौशल का प्रदर्शन करती नजर आ रही हैं. 37 सेकेंड के इस वीडियो ने इंटरनेट पर धमाल मचा दिया है. वीडियो में महिला के खास अंदाज को लोग खूब पसंद कर रहे हैं.

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक कुछ फल, सब्जियों और जानवरों के नाम कश्मीरी भाषा में बोलता है और पारंपरिक पोशाक पहने एक बूढ़ी औरत को इन्हें अंग्रेजी में बोलने के लिए कहता है. इधर महिला शुरू में 'बिल्ली' की पहचान करने के लिए संघर्ष करती हैं लेकिन बाद में फ्लो पकड़ लेती हैं. इसके बाद वे प्याज, सेब, लहसुन और कुत्ते को भी अंग्रेजी में बोलने की कोशिश करती हैं.

ये भी पढ़ें- Bihar: नैनो कार से बना हेलीकॉप्टर, किराये पर लेने के लिए देने होंगे बस 15 हजार

वायरल वीडियो को सैयद एस शाह नामक शख्स द्वारा ट्विटर पर शेयर किया गया है. वहीं वीडियो में दादी मां की क्यूटनेस देख हर कोई उनका फैन हो गया है. कमेंट सेक्शन में लोग उनकी सराहना कर रहे हैं. कोई कह रहा है कि आजी का अंदाज वाकई अनोखा है तो एक अन्य यूजर ने  कमेंट कर लिखा, 'इस वीडियो ने मेरा दिन बना दिया.'

यहां देखें विडियो-

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement