Advertisement

Punjab: अवैध खनन केस में सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को मिली क्लीन चिट, केजरीवाल को बताया झूठा

चरणजीत सिंह चन्नी ने अरविंद केजरीवाल को झूठा बताया है. उन्होंने कहा है कि मेरे खिलाफ साजिश रची गई लेकिन सत्य की हमेशा जीत होती है.

Punjab: अवैध खनन केस में सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को मिली क्लीन चिट, केजरीवाल को बताया झूठा

Punjab Chief Minister Charanjit Singh Channi.

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: अवैध खनन केस में पंजाब (Punjab) के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) को रोपड़ जिला प्रशासन और पुलिस ने अवैध रेत खनन मामले में क्लीन चिट दे दी है. दोषमुक्त होने के बाद सीएम चन्नी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जमकर हमला बोला. 

अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) और पंजाब के सह प्रभारी राघव चड्ढा ने सीएम चन्नी के निर्वाचन क्षेत्र में कथित रेड डाली थी जिसके बाद मुख्यमंत्री को अवैध खनन में संलिप्त बताया था. आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता लगातार सीएम चन्नी पर खनन रैकेट में शामिल होने का आरोप लगा रहे थे. 

अरविंद केजरीवाल को झूठा बताते हुए चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा, 'उन्होंने मेरे खिलाफ कई आरोप लगाने की कोशिश की लेकिन कुछ भी सच नहीं था. उन्होंने राज्यपाल से मेरे खिलाफ शिकायत की. उन्होंने जांच के आदेश दिए. सत्य की जीत होती है.'

Punjab: चुनाव से पहले CM चन्नी की बढ़ी मुसीबतें, ED ने भतीजे को किया गिरफ्तार 

पंजाब को लूटने आए हैं केजरीवाल!

चरणजीत सिंह चन्नी ने आम आदमी पार्टी के नेताओं को बाहरी बताया और उनकी तुलना अंग्रेजों से की जो देश को लूटने आए थे. उन्होंने कहा, 'अंग्रेज भारत को लूटने आए थे, वैसे ही केजरीवाल और उनका दिल्ली परिवार पंजाब को लूटने आया है. पंजाब उन्हें उनकी जगह दिखाएगा जैसा मुगलों और अंग्रेजों को दिखाया चुका है.'

अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि सरकार झूठ के आधार पर नहीं बनती है.

क्या है अवैध खनन केस?

आम आदमी पार्टी के पंजाब सह प्रभारी राघव चड्ढा ने पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित को ज्ञापन सौंपा था. उन्होंने मांग की थी कि चमकौर साहिब के पास जिंदापुर गांव में हो रहे अवैध खनन में चरणजीत सिंह चन्नी की कथित भूमिका की जांच हो. मांग के बाद राज्यपाल ने डीजीपी से मामले की जांच करने को कहा था.

मुश्किल में चरणजीत सिंह चन्नी का भतीजा!

बीते महीने प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने चरणजीत सिंह चन्नी के भतीजे भूपिंदर सिंह हनी के आवासीय परिसर से 10 करोड़ रुपये से ज्यादा कैश, 21 लाख रुपये से अधिक मूल्य का सोना और 12 लाख रुपये की रोलेक्स घड़ी जब्त की थी. पंजाब में 14 फरवरी को विधानसभा चुनाव होंगे और मतों की गिनती 10 मार्च को होगी. 2017 के विधानसभा चुनावों में, कांग्रेस ने 77 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत हासिल किया था और 10 साल से सत्ता में रही शिरोमणि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी की सरकार को बाहर कर दिया था.

और भी पढ़ें-
Punjab Election 2022: 40 दिन में विधायक ने तीन बार बदली पार्टी, खेल रहे हैं दिलचस्प म्यूजिकल चेयर
Punjab Elections 2022: AAP के गढ़ भदौड़ में चन्नी आजमा रहे किस्मत, किसे मिलेगी जीत

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement