भारत
बच्ची पीएम मोदी को अपने हाथ से बनी पेंटिग दिखाते हुए पेंटिंग दिखाते हुए खासी खुश दिखी.
डीएनए हिंदी: Prime Minister Narendra Modi दो मई को बर्लिन पहुंचे. इस दौरान लोगों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया. पीएम मोदी ने वहां रह रहे भारतीय मूल के लोगों से भी मुलाकात की. इस दौरान एक बच्ची ने पीएम मोदी को एक पेंटिंग दिखाई. बच्ची ने दरअसल पीएम मोदी का स्केच बनाया था. उसने खुद आगे आकर यह पीएम को दिखाया. इस छोटी सी मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
बच्ची ने पीएम को दिखाई पेंटिंग
बच्ची पीएम मोदी को अपने हाथ से बनी पेंटिग दिखाते हुए पेंटिंग दिखाते हुए खासी खुश दिखी. पीएम मोदी ने बच्ची से पूछा कि ये तस्वीर को बनाने में कितना वक्त लगा. तो बच्ची ने कहा कि इसे बनाने में करीब 1 घंटे का वक्त लगा. इसके बाद पीएम ने सवाल किया कि ये तस्वीर क्यों बनाई है? तो बच्ची ने जवाब दिया, 'आप मेरे आइकन हैं.' इसके बाद पीएम मोदी ने बच्ची को आशीर्वाद देते हुए उसके साथ तस्वीर खिंचवाई. पीएम ने बच्ची की बनाई पेंटिंग पर अपने ऑटोग्राफ भी दिए. पीएम का ये वीडियो अब वायरल हो रहा है.
बर्लिन पहुंचे पीएम मोदी को मिली उनकी नन्हीं फैन, हाथ से बनी पेंटिंग दिखाई | #Video #PMModi #EuropeVisit
— Zee News (@ZeeNews) May 2, 2022
अन्य Videos यहां देखें - https://t.co/ZoADfwBf2S pic.twitter.com/4sG69CvFud
बता दें कि पीएम मोदी तीन दिवसीय यूरोप दौरे पर हैं. वो आज (2 मई) बर्लिन पहुंचे. यहां वह चांसलर ओलाफ स्कोल्ज से मुलाकात करेंगे. इसके बाद अन्य नेताओं के साथ बातचीत के साथ एक कार्यक्रम को भी संबोधित करेंगे. उन्होंने कहा, 'मुझे विश्वास है कि यह यात्रा भारत और जर्मनी के बीच मित्रता को बढ़ावा देगी. इसके बाद वो डेनमार्क और फ्रांस भी जाएंगे.
ये भी पढ़ें:
1- जेल से बाहर आकर जिग्नेश मेवानी ने BJP पर लगाया साजिश का आरोप, 'गोडसे समर्थकों ने कराया गिरफ्तार'
2- Gujarat Election 2022: जोर पकड़ रहा BJP का चुनावी अभियान, इन 57 सीटों पर रहेगा फोकस