Advertisement

Awantipora Encounter: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, टीवी एक्ट्रेस की हत्या करने वाले आतंकी 24 घंटे में ढेर

बुधवार को आतंकियों ने कश्मीर में टीवी एक्ट्रेस अमरीन भट्ट की हत्या कर दी थी. इन आतंकियों को सेना ने मार गिराया है.

Awantipora Encounter: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, टीवी एक्ट्रेस की हत्या करने वाले आतंकी 24 घंटे में ढेर

Jammu Kashmir Encounter

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. अवंतीपोरा (Awantipora) में सुरक्षा बल और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में दो आतंकियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराया है. इन दोनों आतंकियों ने ही टीवी एक्ट्रेस अमरीन भट्ट (Amrin Bhatt) की हत्या की थी. सेना ने 24 घंटे में ही टीवी एक्ट्रेस की हत्या का बदला ले लिया है. इसके अलावा श्रीनगर में भी हुए एक एनकाउंटर में दो आतंकियों को ढेर कर दिया गया. 

अवंतीपोरा इलाके में हुई मुठभेड़
कश्मीर जोन के आईजी विजय कुमार ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिलने के बाद अवंतीपोरा (Awantipora) के अगनहांजीपोरा इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया गया. घर-घर तलाशी के दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके साथ ही दोनों पक्षों में मुठभेड़ शुरू हो गई है. इस मुठभेड़ में दोनों आतंकी मारे गए. 

ये भी पढ़ेंः राजस्थान के खेल मंत्री की CM अशोक गहलोत से अपील, बोले- 'मुझे मंत्री पद से करें मुक्त'

उन्होंने बताया कि मारे गए आतंकियों की पहचान शादी मुश्ताक भट्ट निवासी बडगाम और फरहान हबीब निवासी पुलवामा के रूप में हुई है. दोनों आतंकी हाल ही में आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा में शामिल हुए थे. उन्होंने ही लश्कर कमांडर लतीफ के कहने पर टीवी एक्ट्रेस अमरीन भट्ट (Amrin Bhatt) की बुधवार को गोली मारकर हत्या की थी. दोनों के पास से 1 एके-56 राइफल, एक पिस्टल और 4 भरी हुई मैगजीन मिली हैं. वहीं श्रीनगर में हुई मुठभेड़ में लश्कर ए तैयबा के 2 आतंकी मारे गए. 

3 दिन में 10 आतंकी ढेर
कश्मीर घाटी में 3 दिनों में जैश-ए-मोहम्मद के 3 और लश्कर-ए-तैयबा के 7 आतंकवादी मारे गए. हमने 10 आतंकियों को मार गिराया है. बुधवार को बारामूला में पुलिस और सुरक्षाबलों के एक संयुक्त ऑपरेशन में तीन आतंकी ढेर हो गए हैं. इस कार्रवाई में जम्मू कश्मीर पुलिस का एक जवान भी शहीद हो गया. सेना के मुताबिक मारे गए तीनों आतंकी पाकिस्तान से थे. इनके पास से कई हथियार भी बरामद किए गए हैं.  

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement