Advertisement
हिंदी न्यूज़एंटरटेनमेंट

Salman Khan ने पड़ोसी पर लगाया था Defamation का आरोप, जानिए आज सुनवाई में क्या हुआ?

Salman Khan के वकील ने कोर्ट में दलील दी है कि आरोप लगाने वाले पड़ोसी के पास कोई सबूत नहीं हैं.

Latest News
Salman Khan ने पड़ोसी पर लगाया था Defamation का आरोप, जानिए आज सुनवाई में क्या हुआ?

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बालीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) की ओर से बीते दिनों पनवेल स्थित उनके फार्म हाउस के पड़ोसी केतन कक्कड़ के खिलाफ दायर मानहानि का केस दर्ज कराया गया था. इस मामले में आज मुंबई सेशंस कोर्ट में सलमान के वकील यशस्वी पांचाल ने कोर्ट में अपना पक्ष रखा. सलमान के वकील ने कोर्ट में कहा कि मामला अतिक्रमण का है लेकिन केतन कक्कड़ ने यू-ट्यूब पर दिए इंटरव्यू में उनके खिलाफ सारे निजी आरोप लगाए हैं. सलमान के वकील ने कहा कि कक्कड़ ने जो आरोप लगाए उनके कोई सबूत नहीं है और अतिक्रमण के मामले को धार्मिक रंग देने की कोशिश की है.

वकील ने दी ये दलील

कोर्ट में सुनवाई के दौरान सलमान के वकील ने पड़ोसी के पास सबूत ना होने का दावा किया. उन्होंने कहा कि सलमान खान एक मशहूर हस्ती हैं और उन्हें बदनाम करने के लिए इस तरह के आरोप लगाए गए हैं. वकील का कहना है कि इन आरोपों के कारण उनकी फैन-फालोइंग पर असर पड़ सकता है. सलमान खान के वकील ने कहा कि कक्कड ने सिर्फ आरोप लगाए हैं लेकिन कहीं पर गुनाह दर्ज़ नहीं करवाया है. सलमान पर NRI की ज़मीन हड़पने का आरोप लगाकर इसे धार्मिक रंग देने की कोशिश भी की गई है. सलमान के पिता मुसलमान हैं लेकिन मां हिंदू है, उनके ऐसे संस्कार नहीं हैं.

ये भी पढ़ें- बेटी से Dhanush के तलाक पर Rajinikanth की चुप्पी, Aishwarya के ससुर ने बताया क्यों टूटा रिश्ता?

 कल फिर होगी सुनवाई

सलमान के वकील ने यूट्यूब से इस वीडियो को हटाने की अपील की है. वहीं, इस मामले पर फिलहाल कोर्ट ने केतन कक्कड़ का वीडियो यू-ट्यूब से हटाने का कोई आदेश नहीं दिया है. बताया जा रहा है कि इस केस को लेकर कल फिर सुनवाई होने वाली है. बता दें कि केतन कक्कड़ के यू-ट्यूब वीडियो में लगाए आरोपों के खिलाफ सलमान खान ने सेशंस कोर्ट में मानहानि का मुक़दमा दायर किया है.

इनपुट: सुभाष दवे
 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement