Advertisement

नहीं थम रहे Petrol-Diesel के दाम, दो हफ्ते में 12वीं बार हुई बढ़ोतरी

पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं. बढ़ी हुईं कीमतें आज से लागू हो गई हैं.

नहीं थम रहे Petrol-Diesel के दाम, दो हफ्ते में 12वीं बार हुई बढ़ोतरी
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: देश में एक बार फिर पेट्रोल-डीजल के दामों (Petrol-Diesel Price) में वृद्धि हुई है. शनिवार को जहां 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी तो वहीं रविवार को एक बार फिर बढ़ोतरी करते हुए पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दामों में 40 पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया है. ये बढ़ी हुई कीमतें सोमवार (आज) सुबह 6 बजे से लागू हो गईं हैं. 

महंगाई की पड़ रही है मार

गौरतलब है कि हाल ही में सीएनजी की कीमत (CNG Price) में भी 80 पैसे प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई है. इस बढ़ोतरी से दिल्ली में सीएनजी 61.61 रुपये प्रति किलो पर मिल रही है. पिछले एक हफ्ते में तीसरी बार सीएनजी गैस की कीमतों में भी इजाफा किया गया है. 

ध्यान देने वाली बात यह है कि उत्पाद शुल्क, डीलर कमीशन, वैट और कई अन्य चीजों को जोड़ने के बाद पेट्रोल और डीजल की कीमत मूल कीमत से दोगुनी हो जाती है. यह पेट्रोल और डीजल की उच्च लागत का मुख्य कारण है. बढ़ी हुई कीमतों के अनुसार दिल्ली में पेट्रोल की नई कीमतें 103.81 और डीजल की कीमत 95.02 रुपये प्रति लीटर हो गई है.  

Hyderabad Drugs केस में चिरंजीवी की भतीजी, बिग बॉस विनर जैसे सेलिब्रिटी लिए गए हिरासत में

कैसे चेक करें अपने शहर में दाम 

यदि आप आप एसएमएस के जरिए पेट्रोल और डीजल की दैनिक दर पता करना चाहते हैं तो आप इस प्रकिया को अपना सकते हैं. इंडियन ऑयल के ग्राहक आरएसपी को 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल के उपभोक्ता 9223112222 नंबर पर आरएसपी भेजकर सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. वहीं HPCL के लिए HPPrice को 9222201122 नंबर पर भेजकर कीमतें जान सकते हैं.

Rupees में कीमत कैसे घटती या बढ़ती है, Petrol और डीजल से इसका क्या है कनेक्शन?

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement