Advertisement

Uttrakhand Election Results 2022: इतिहास रचने की ओर BJP, रुझानों में पार्टी को बड़ी बढ़त

उत्तराखंड में कभी भी कोई सत्ताधारी पार्टी दोबारा चुनाव नहीं जीती है लेकिन इस बार बीजेपी यह मिथक तोड़ती दिख रही है.

Uttrakhand Election Results 2022: इतिहास रचने की ओर BJP, रुझानों में पार्टी को बड़ी बढ़त
Add DNA as a Preferred Source

नई दिल्लीः उत्तराखंड (Uttarakhand Election Results) की बात करें तो यहां रोटी पलटने वाला फॉर्मूला चलता नजर नहीं आ रहा है. राज्य की 70 सीटों में से 68 के रुझान आ चुके हैं और इसमें भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) एक तरफा बढ़त बना चुकी है. यहां 46 सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है, वहीं 22 सीटों पर कांग्रेस बढ़त बनाए हुए है. आम आदमी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी अब तक खाता भी नहीं खोल पाई हैं और निर्दलीय उम्मीदवारों को 4 सीटों पर बढ़त मिली हुई है.

बदल सकता है इतिहास

राज्य के इतिहास देखें तो उत्तराखंड में हर 5 साल में नई सरकार आती है. ऐसे में यहां कांग्रेस की सरकार बनने के कयास लगाए जा रहे थे. कहा जा रहा था कि रोटी पलटेगी नहीं तो जल जाएगी लेकिन जनता का मूड कुछ और दिख रहा है और उत्तराखंड में भाजपा बहुमत में आ सकती है. कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा कि हम ज्यादातर सीटों पर जीत रहे हैं और जहां हम पीछे चल रहे हैं वहां करीबी मुकाबला है.

करीब 65 फीसदी वोटिंग हुई थी

उत्तराखंड में 70 विधान सभा सीटें हैं. उत्तराखंड में कांग्रेस और बीजेपी के बीच कड़ी टक्कर मानी जा रही है. उत्तराखंड में 14 फरवरी को एक चरण में मतदान हुआ था और करीब 65 फीसदी वोटिंग हुई थी. उत्तराखंड में आज काउंटिंग होगी.  

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement