Navratri : नवरात्रि आज से शुरू, सिर्फ 48 मिनट में करनी होगी कलश स्‍थापना

ऋतु सिंह | Updated:Sep 26, 2022, 12:02 AM IST

नवरात्रि में हाथी पर सवार होकर आएंगी इस बार मां दुर्गा 

Durga Puja 2022 Date : नवरात्रि आज यानी सोमवार से शुरू हो रही है और इस बार कलश स्थापना के लिए मात्र 48 मिनट ही मिलेगा.

डीएनए हिंदी: शारदीय नवरात्रि (shardiya navratri 2022 ) के 9 दिन देवी शक्ति के विभिन्‍न रूपों की पूजा होती है. अधिष्ठात्री देवी दुर्गा (Maa Durga) की पूजा-अर्चना के साथ पहले दिन कलश स्‍थाना और व्रत का विधान है. 

इस साल 2022 में शारदीय नवरात्रि 26 सितंबर से शुरू होगी जो कि 05 अक्टूबर तक चलेगी. बता दें कि एक साल में चार नवरात्रि होती है. इसमें से 2 गुप्त और अन्य 2 प्रत्यक्ष नवरात्रि होती है. शारदीय नवरात्रि आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से शुरू होकर नवमी तिथि तक चलती है. नवमी और दश्‍मी पर कन्‍या पूजन, कलश और प्रतिमा का विसर्जन किया जाता है. तो चलिए जानते हैं शारदीय नवरात्रि घटस्थापना का शुभ मुहूर्त और इसके जुड़ी महत्‍वपूर्ण बातें.

यह भी पढ़ें: कब है गणेश चतुर्थी? यहां जानें सही डेट, मूर्ति स्थापना का शुभ मुहूर्त, विसर्जन की तारीख

प्रतिपदा तिथि कब से कब तक-

प्रतिपदा तिथि सितम्बर 26, 2022 को 03:23 ए एम बजे से प्रारंभ होगी, जो कि सितम्बर 27, 2022 को 03:08 ए एम बजे समाप्त होगी.

घटस्थापना शुभ मुहूर्त 2022-

आश्विन घटस्थापना सोमवार, सितम्बर 26, 2022 को
घटस्थापना मुहूर्त - 06:11 एएम से 07:51 एएम
अवधि - 01 घंटा 40 मिनट
घटस्थापना अभिजित मुहूर्त - 11:48 एएम से 12:36 पीएम
अवधि - 48 मिनट

कलश स्थापना का शुभ समय और मुहूर्त (Kalash Sthapana Shubh Muhurat or Timing)

इस साल आश्विन नवरात्रि की प्रतिपदा तिथि 26 सितंबर 2022 को सुबह 03 बजकर 23 मिनट से शुरू हो जाएगी जो 27 सितंबर 2022 को सुबह 03 बजकर 08 मिनट पर खत्म होगी.ऐसे में इस शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त 26 सितंबर 2022 को सुबह 6 बजकर 11 मिनट से लेकर 7 बजकर 51 मिनट तक रहेगा,इसके अलावा इस दिन अभिजीत मुहूर्त में दोपहर 12 बजकर 06 मिनट से 12 बजकर 54 मिनट पर किया जा सकता है.

नवरात्रि में किस दिन किन देवी की होगी पूजा
26 सितंबर 2022 - मां शैलपुत्री (पहला दिन) प्रतिपदा तिथि
27 सितंबर 2022- मां ब्रह्मचारिणी (दूसरा दिन) द्वितीय तिथि
28 सितंबर 2022- मां चंद्रघंटा (तीसरा दिन) तृतीया तिथि
29 सितंबर 2022- मां कुष्मांडा (चौथा दिन) चतुर्थी तिथि
30 सितंबर 2022- मां स्कंदमाता (पांचवा दिन) पंचमी तिथि
1 अक्टूबर 2022- मां कात्यायनी (छठा दिन) षष्ठी तिथि
2 अक्टूबर 2022- मां कालरात्रि (सातवां दिन) सप्तमी तिथि
3 अक्टूबर 2022- मां महागौरी (आठवां दिन) दुर्गा अष्टमी           
4 अक्टूबर 2022- महानवमी, (नौवां दिन) शरद नवरात्र व्रत पारण
5 अक्टूब 2022- मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन, दशमी तिथि (दशहरा)

यह भी पढ़ें: Pitru Paksha 2022: कब से शुरू हो रहा पितृ पक्ष? जानिए श्राद्ध करने की सभी तिथियां

इस बार शारदीय नवरात्रि में क्या है खास
इस बार मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आ रही हैं. यानी इस बार मां दुर्गा का वाहन (Navratri 2022 Mata Ki Sawari) हाथी है. बता दें कि रविवार और सोमवार से जब नवरात्रि प्रारंभ होते हैं तो माता का वाहन हाथी होता है. देवी के हाथी पर सवार होने का मतलब है सर्वत्र सुख सम्पन्नता बढेगी. विश्व में शांति के प्रयास सफल होंगे.

Navratri 2022 Shardiya Navratri Durga Puja 2022 when is navratri