Apr 22, 2024, 05:11 PM IST

8 जानवर जो रात को करते हैं शिकार

Anamika Mishra

जानवर अपना पेट भरने के लिए शिकार करते हैं. कई जानवर दिन में अपना  शिकार करते हैं.

लेकिन कुछ जानवर ऐसे भी होते हैं जो रात को शिकार करना ज्यादा पसंद करते हैं.

चलिए आज हम आपको उन जानवरों के बारे में बताते हैं जे दिन की जगह रात में ज्यादा एक्टिव रहते हैं. 

उल्लू एक ऐसा पक्षी है जिसके पास रात में देखने और सुनने की अलग शक्ति होती है, जिससे वे रात में चुपचाप और प्रभावी ढंग से शिकार कर सकते हैं.

चमगादड़ एकमात्र ऐसा स्तनधारी जीव है जो उड़ सकता है, चमगादड़ अंधेरे में कीड़ों का शिकार करने के लिए इकोलोकेशन का उपयोग करते हैं.

मकड़ियों की कई प्रजातियां रात में जागने वाली होती हैं, जो कीड़ों को फंसाने के लिए जाल बुनती हैं.

कोयोट्स ऐसे शिकारी होते हैं, जो सुबह, शाम और पूरी रात सक्रिय रहते हैं.

अजगर जैसे सांपों की कई प्रजातियां रात को तेजी के साथ शिकार करते हैं.

शेर दिन के दौरान कुछ गतिविधि दिखा सकते हैं, लेकिन रात में सबसे अधिक सक्रिय होते हैं.(Source- wildlifeinformer)