Mar 1, 2024, 01:10 PM IST

इस देश में है सबसे ज्यादा मस्जिद 

Kavita Mishra

दुनियाभर में कई धर्मों को मानने वाले देश हैं, जिसमें से इस्लाम दुनिया का दूसरा बड़ा धर्म है. 

दुनियाभर में ईसाई कुल मिलाकर 260.5 करोड़ के आसपास हैं तो मुस्लिम 180 करोड़. दुनिया में तीसरे नंबर पर हिंदुओं की आबादी है. 

ऐसे में क्या आप जानते हैं कि किस देश में सबसे ज्यादा मस्जिद है? चलिए हम आपको बताते हैं... 

अंतरराष्ट्रीय रिसर्च संस्थान प्यू रिसर्च सेंटर के 2023 के डेटा के अनुसार,  दुनियाभर में मस्जिदों की संख्या 36 लाख है. 

दुनियाभर में 3.5 करो़ड़ चर्च मौजूद हैं. वहीं, मंदिरों की बात करें तो बिहाइंड एवरी टेंपल वेबसाइट के अनुसार दुनिया में लगभग 20 लाख मंदिर मौजूद हैं. 

आईआईटी बांबे के पूर्व छात्रों ने एक सर्वे किया. जिसके अनुसार भारत में करीब 07 लाख मंदिर हैं. सबसे ज्यादा मंदिर तमिलनाडु में हैं. 

इंडोनेशिया में दुनिया में सबसे ज्यादा मस्जिदें हैं. भारत का नाम इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर आता है.

 जहां इंडोनेशिया में 10 लाख मस्जिदें हैं तो वहीं फाइडिंग डेटा के मुताबिक भारत में ये संख्या 7 लाख है.

भारत में 17 करोड़ मुस्लिम रहते हैं. वहींं हिंंदुओं की बात करें तो देश में हिंदुओं की संख्या 96 करोड़ है.