Mar 1, 2024, 11:44 AM IST

कौन थीं देश की पहली Defence Minister

Puneet Jain

भारत की पहली महिला रक्षा मंत्री का नाम इंदिरा गांधी है. 

इंदिरा जवाहर लाल नेहरू और कमला नेहरू की बेटी थीं. 

उन्होंने अपनी शिक्षा पश्चिम बंगाल में विश्व-भारती विश्वविद्यालय से और फिर इंग्लैंड में ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से हासिल की.

साल 1938 में काग्रेस में शामिल होकर उन्होंने अपने राजनैतिक करियर की शुरूआत की. 

26 मार्च 1942 को फिरोज गांधी के साथ उनकी शादी हुई. 

साल 1955 में इंदिरा गांधी कांग्रेस कार्य समिति और केंद्रीय चुनाव समिति की सदस्य बनीं.

1956 में अखिल भारतीय युवा कांग्रेस और एआईसीसी महिला विभाग की अध्यक्ष बनीं. 

1959-1960 तक वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्ष रही. 

साल 1964-1966 तक उन्होंने सूचना और प्रसारण मंत्री का पद संभाला. 

फिर 24 जनवरी 1966 से 24 मार्च 1977 तक उन्होंने प्रधानमंत्री पद संभाला और भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री बन गईं. 

1975 में उन्होंने भारत की रक्षा मंत्री के रूप में पद संभाला.

1980 में एक बार फिर उन्होंने प्रधानमंत्री पद संभाला और 1984 में पद पर रहते हुए ही उनकी हत्या कर दी गई.