भारत
)
Karnataka Cafe Blast: बेंगलुरु के ITPL रोड पर स्थित Rameshwaram Cafe में एक मार्च को ब्लास्ट हुआ था. बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे में ब्लास्ट के आरोपी और सह-साजिशकर्ता की पहचान हो गई है. NIA ने ब्लास्ट को अंजाम देने वाले की पहचान मुसाविर हुसैन शाजिब और सह-साजिशकर्ता अब्दुल मथीन ताहा के रूप में की. ब्लास्ट करने वाले दोनों आरोपी शिवमोगा जिले के तीर्थहल्ली के निवासी हैं. NIA ने रिपोर्ट जारी कर इस खबर की पुष्टि की है.