टीवी
Utkarsha Srivastava | Jul 28, 2022, 06:28 PM IST
1.17 सालों से लोगों को एंटरटेन कर रहा है TMKOC

तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो साल 2008 में शुरू हुआ था और आज भी दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है. शो के हर किरदार ने दर्शकों के दिलों में अपनी एक खास जगह बनाई है. आज जेठालाल, बबीता, दयाबेन, सोढ़ी और अन्य किरदार हर घर में पहुंच चुके हैं.
2.Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Cake Cutting

इस खास मौके को सेलीब्रेट करने के लिए जेठालाल, पोपटलाल, बापूजी से लेकर शो के प्रोड्यूसर असित मोदी तक एक साथ दिखाई दिए. सभी ने मिलकर केक काटा है.
3.Popatlal Pose With Umbrella

पार्टी में पोपटलाल के चेहरे की खुशी देखने लायक थी. वो छाता लिए कुछ इस अंदाज में पोज देते दिखाई दिए.
4.Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Star Cast

वहीं, इस सेलीब्रेशन के दौरान सभी एक्टर्स अपने-अपने किरदारों के गेटअप में सजे दिखाई दिए. पार्टी में रौनक तब आ गई जब भिड़े भाई, जेठालाल और पोपटलाल साथ फोटोशूट करवाते नजर आए.
5.Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Fans Congratulated

वहीं, शो के 14 साल पूरे होने पर इसे दर्शकों की बधाइयां तो मिल ही रही हैं. इसके साथ ही कई सेलेब्रिटीज भी शो से जुड़े लोगों को शुभकामनाएं देते नजर आए हैं.