Advertisement

ना डीजल ना ही बिजली, धरती की ताकत से दौड़ेगी Infinity Train, होंगी और भी कई खासियत

ट्रेन एक जगह से दूसरी जगह जाते समय अपने आप चार्ज हो जाएगी यानी जब तक ट्रेन चलती रहेंगी तबतक ट्रेन की ऊर्जा कभी खत्म नहीं होगी.

ना डीजल ना ही बिजली, धरती की ताकत से दौड़ेगी Infinity Train, होंगी और भी कई खासियत
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: यह बात तो हम सब जानते हैं कि ट्रेन बिजली, डीजल या कोयले से चलती है. शुरुआत में ये कोयले से चलती थीं, फिर डीजल से चलने वाली ट्रेनें आईं और आज ज्यादातर ट्रेनों को बिजली के सहारे चलाया जाता है. दुनियाभर में कई एडवांस टेक्नोलॉजी वाली ट्रेनें आ गई हैं जो तूफान की स्पीड से सफर करती हैं. आपको जानकर हैरानी होगी कि अब ऐसी ट्रेन बनने जा रही है जो डीजल या बिजली से नहीं बल्कि धरती की ताकत से चलेगी. सबसे कमाल की बात यह है कि ट्रेन सफर के दौरान खुद से चार्ज भी होगी.

डेली मेल की एक खबर के अनुसार, ऑस्‍ट्रेलिया (Australia) में ऐसी अलग तरह की ट्रेन चलाने के लिए तैयारी शुरू हो गई है. इस ट्रेन का नाम इनफिनिटी (Infinity Train) है. इनफिनिटी ट्रेन को ऑस्‍ट्रेलिया की खनन कंपनी फोर्टेस्क्यू द्वारा तैयार किया जा रहा है. आईएफएल साइंस की मानें तो इस ट्रेन से प्रदूषण कम होगा और इस तरह ऑस्‍ट्रेलिया अपने जीरो एमिशन के लक्ष्‍य की तरफ आगे बढ़ेगा.

ये भी पढ़ें- उत्तराखंड में फिर Pushkar Singh Dhami सरकार, शपथ ग्रहण में शामिल हुए PM मोदी-सीएम योगी

जानकारी के अनुसार, यह ट्रेन गुरुत्वाकर्षण (Gravity) के दम पर चलेगी. इसके अलावा ट्रेन में रीफ्यूलिंग की भी कोई जरूरत नहीं होगी. ट्रेन एक जगह से दूसरी जगह जाते समय अपने आप चार्ज हो जाएगी यानी जब तक ट्रेन चलती रहेंगी तबतक ट्रेन की ऊर्जा कभी खत्म नहीं होगी. ट्रेन में बैकअप के लिए बैटरी भी लगाई जाएगी जो ऊर्जा बचाएगी. 

इसे लेकर फोर्टेस्क्यू की सीईओ एलिजाबेथ गेन्स ने कहा, इनफिनिटी ट्रेन दुनिया की सबसे बेहतरीन, ताकतवर और सामर्थ्यवान इलेक्ट्रिक ट्रेन होगी. इससे डीजल का इस्तेमाल बंद हो जाएगा. कई मॉडर्न कारों में भी रीजेनेरेटिव ब्रेकिंग होती है जिससे ब्रेक लगाने पर घर्षण से ऊर्जा पैदा होती है, इसी तकनीक को अब ट्रेन के लिए इस्तेमाल किया जाएगा.
 

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement